National

मुर्दाघर बना जिस्म का अड्‌डा, लाशों के पास लड़कियों से संबंध बना रहे थे कर्मचारी…

मॉर्चुरी में शव रखे जाते हैं, लेकिन हवस के भूखे लोगों ने इस जगह को भी जिस्म की आग बुझाने का अड्‌डा बना लिया है। मामला मध्यप्रदेश में इंदौर के महाराजा यशवंतराव (MY) हॉस्पिटल का है। दरअसल, यहां कुछ फोटो वायरल किए गए हैं जिनमें आधे-अधूरे कपड़ों में एक-दो लड़कियां और लड़के नजर आ रहे हैं। दावा है कि यह हॉस्पिटल की मॉर्चुरी का नजारा है।

किसी को नहीं थी इसकी भनक

इस मॉर्चुरी की देखरेख का ठेका एक निजी कंपनी UDS के जिम्मे है। फोटो वायरल करने वालों का कहना है कि इस कंपनी के कर्मचारी ही बीते चार दिनों से यहां रात में लड़कियां लेकर आते हैं। हॉस्पिटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी थी, लेकिन प्रबंधन अनजान है। यहां बीते दिनों मॉर्चुरी में एक बुजुर्ग का शव करीब 158 दिन पड़ा रहा था इसके बाद ही इसकी देखरेख का जिम्मा प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया।

आधे-अधूरे कपड़ों में थे लड़कियां

मंगलवार रात को जब कुछ लोग एक शव लेकर वहां पहुंचे तो कमरे में लड़कियों को देखकर दंग रह गए। आधे-अधूरे कपड़ों में लड़कियों के साथ साथ कुछ लड़के भी थे। उनसे सवाल किया तो उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इससे आपको क्या करना है? आप शव रखो और जाओ। इसके बाद शव लेकर आए लोगों ने वहां के फोटो खींच लिए। यह देख मॉर्चुरी के कर्मचारी लड़कियों को लेकर बाहर आ गए। बाद में यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गए।

कर्मचारी पर हुई कार्यवाई, कंपनी को नोटिस जारी

मामला सामने आने के बाद फोटो में नजर आ रहे दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। MY अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। वहीं, कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: शर्मनाकः गर्भवती महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर घुमाया, वीडियो देख खौल उठेगा खून…

यह भी पढ़ें: दिलदहला देने वाली घटना : कैंची से काटा पत्नी का गला, फिर शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर फेंका…

Related Articles

Back to top button
Event Services