लखनऊ में 15 मई को होगा एजुकेशन एंड करियर फेयर 2026, छात्रों को मिलेगा मार्गदर्शन

राजधानी लखनऊ में छात्रों और युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आ रहा है। Hitech Services & Solutions द्वारा 15 मई 2026 को “एजुकेशन एंड करियर फेयर 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों को सही शिक्षा और करियर विकल्प चुनने में मदद करना है।
यह फेयर गोमतीनगर स्थित Hotel Lineage में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो छात्रों को पाठ्यक्रम, एडमिशन प्रक्रिया और करियर विकल्पों की जानकारी देंगे।आयोजकों के अनुसार, इस फेयर में छात्रों को न केवल विभिन्न कोर्स और करियर विकल्पों के बारे में जानकारी मिलेगी, बल्कि विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त करियर काउंसलिंग भी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही स्कॉलरशिप और वित्तीय सहायता से जुड़ी जानकारी भी साझा की जाएगी।कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र सीधे विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों से संवाद कर सकेंगे, जिससे उन्हें अपने भविष्य के लिए सही निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।आयोजकों ने अधिक से अधिक छात्रों और अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण के लिए दिए गए संपर्क नंबर 7023898970 पर संपर्क कर सकते हैं।बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग इसमें रुचि दिखा रहे हैं।




