Delhi - NCRState News

AIIMS में डॉ. रजनीश त्रिपाठी को “चिकित्सा सेवा सम्मान पत्र” से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली स्थित All India Institute of Medical Sciences के जवाहर लाल ऑडिटोरियम में 12 अप्रैल 2026 को आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांस हेल्थकेयर एंड रिहैबिलिटेशन साइंसेज (NCAHRS-AIIMS) के अवसर पर कानपुर के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट Dr. Rajneesh Tripathi को “चिकित्सा सेवा सम्मान पत्र” से सम्मानित किया गया।कानपुर स्थित ग्लोबल क्लिनिक के निदेशक डॉ. त्रिपाठी को यह सम्मान स्वास्थ्य एवं पुनर्वास (Rehabilitation) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, मरीजों के प्रति समर्पण तथा आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीकों के प्रभावी उपयोग के लिए प्रदान किया गया।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए वरिष्ठ डॉक्टरों, विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. त्रिपाठी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत बताया गया।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. त्रिपाठी ने इसे अपनी टीम और मरीजों के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीजों को लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button