लखनऊ में हंसी का डबल डोज़, “Fifty Fifty” स्टैंड-अप कॉमेडी शो आज

मयंक सिंह और आरोहन चौधरी एक ही मंच पर बिखेरेंगे हंसी का जादू, गोमती नगर में होगा आयोजन
Lucknow। शहर के कॉमेडी प्रेमियों के लिए शुक्रवार की शाम खास होने जा रही है। “Fifty Fifty” नाम का स्टैंड-अप कॉमेडी शो आज शाम 7:30 बजे Lucknow Events Club में आयोजित किया जाएगा। करीब डेढ़ घंटे तक चलने वाले इस शो में 18 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज़ मिलेगा।
शो में कॉमेडियन Mayank Singh अपनी ऑब्जर्वेशनल कॉमेडी के जरिए लखनऊ की संस्कृति, रोजमर्रा की जिंदगी और मजेदार अनुभवों को हास्य के अंदाज में पेश करेंगे। उनकी स्टोरीटेलिंग और सहज प्रस्तुति दर्शकों को खूब गुदगुदाएगी।
वहीं युवा कॉमेडियन Arohan Chaudhary अपने बोल्ड और तेज-तर्रार पंचलाइन के लिए जाने जाते हैं। उनका अनफिल्टर्ड और बेबाक हास्य दर्शकों को अलग अंदाज का मनोरंजन देगा।
आयोजकों के अनुसार “Fifty Fifty” दो अलग-अलग कॉमिक स्टाइल का अनोखा मिश्रण है, जहां दर्शकों को रिलेटेबल स्टोरीटेलिंग और रॉ कॉमेडी दोनों का अनुभव मिलेगा। शहर में कॉमेडी, एंटरटेनमेंट और आर्ट्स इवेंट्स को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।



