Live Event

चलो महफ़िल सजाई जाए: कविता, कॉमेडी और जिंदगी के एहसासों से सजेगी खास शाम

खनऊ। शहर के युवाओं और कविता प्रेमियों के लिए 17 मई को एक खास शाम आयोजित होने जा रही है। “चलो महफ़िल सजाई जाए” नामक इस अनोखे पोएट्री शो का आयोजन प्रसिद्ध परफॉर्मर Krrish John द्वारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम सिर्फ कविता तक सीमित नहीं होगा, बल्कि जिंदगी के पछतावे, गिल्ट और भावनाओं पर आधारित एक “लाइफ सूत्र” की तरह दर्शकों को नई सोच देने का प्रयास करेगा।

कार्यक्रम में पोएट्री, कॉमेडी और इंटरैक्टिव क्राउड वर्क का भी खास मिश्रण देखने को मिलेगा। आयोजकों के अनुसार यह शो दर्शकों के लिए “माइंड थेरेपी” जैसा अनुभव साबित होगा।

यह आयोजन 17 मई, रविवार शाम 5 बजे Lucknow Events Club (LEC), विवेक खंड-2, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे एंट्री प्रक्रिया आसान बनाई गई है।

Related Articles

Back to top button