Uttar Pradesh

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अन्नदाता किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त भेजने के लिए मा० प्रधानमंत्री जी के प्रति व्यक्त किया आभार

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पी एम किसान सम्मान निधि के तहत देश के अन्नदाता किसानों के बैंक खाते में 14वीं किस्त की धनराशि  भेजने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मा० प्रधानमन्त्री जी के प्रति आभार प्रकट किया है, धन्यवाद ज्ञापित किया है। उत्तर प्रदेश के      1.86 करोड़ किसानों के खाते में 4167.41 करोड़ की धनराशि भेजी गयी है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लाभार्थी किसानों को बधाई दी है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मा० प्रधानमन्त्री जी द्वारा देश मे सवा लाख पीएम किसान समृद्धि केन्द्रों की शुरुआत की गयी है, यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी।

Related Articles

Back to top button
Event Services