Uttar Pradesh
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की, दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन्माष्टमी के पुनीत व पावन त्योहार पर देश व प्रदेशवासियों को अपनी मंगलमय हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण के गीता में दिए गए उपदेश उनके आदर्श, उनके कर्मयोग का ज्ञान आज भी प्रासंगिक हैं। हम सबको उनके उपदेशों व आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने देश व प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी लोग प्रेम, सौहार्द व आपसी भाईचारे की भावना और हर्षाेल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी का त्यौहार मनाए।
सम्पर्क सूत्र- बी0एल0 यादव
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।