State NewsUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में जेनेरिक दवाओं को किफायती और सुलभ बनाएगी दवाइंडिया

प्रयागराज। जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से दवाइंडिया ने प्रयागराज में एक विशेष समिट का आयोजन किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए छोटे एवं बड़े दवा व्यवसायियों ने भाग लिया और जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता, चुनौतियों तथा बाजार विस्तार को लेकर अपने विचार साझा किए।

प्रयागराज के मिलेनियम इन होटल में आयोजित इस समारोह में दवाइंडिया ने उत्तर प्रदेश में अपने विस्तार अभियान की भी घोषणा की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में जेनेरिक दवाओं की पहुंच को मजबूत करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती बनाना रहा।

ज़ोटा हेल्थकेयर लिमिटेड के अंतर्गत संचालित दवाइंडिया ने बताया कि उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाओं को आम लोगों तक कम कीमत पर उपलब्ध कराने के लिए कंपनी वित्त वर्ष 2026 के अंत तक उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिला मुख्यालयों में अपने आउटलेट्स की संख्या बढ़ाने की योजना पर कार्य कर रही है। वर्तमान में कंपनी देशभर में 2700 से अधिक आउटलेट संचालित कर रही है, जिनमें से 330 से अधिक आउटलेट उत्तर प्रदेश में स्थित हैं।

इस अवसर पर ज़ोटा हेल्थकेयर लिमिटेड के ग्रुप सीईओ डॉ. सुजीत पॉल ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तरी भारत में विस्तार कंपनी की इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उनका मानना है कि स्वास्थ्य सेवा प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है और दवाइंडिया विभिन्न सामाजिक अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही है।

डॉ. पॉल ने बताया कि कंपनी का विस्तार अभियान केवल दवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण से भी जुड़ा हुआ है। इसी क्रम में कंपनी का #Change अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए वंचित वर्ग की महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड उपलब्ध कराता है तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है।

इसके अलावा #ComeOutAndVote अभियान के माध्यम से नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाता है। वहीं #CareForAll अभियान के तहत पशु कल्याण और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती हैं।

कंपनी का मानना है कि इन पहलों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी मजबूती मिलेगी। दवाइंडिया का यह विस्तार अभियान उत्तर प्रदेश में जेनेरिक दवाओं की पहुंच बढ़ाने और आम लोगों को कम लागत पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement…

Related Articles

Back to top button