State NewsUttar Pradesh

लखनऊ में Dabur Hajmola की ‘मस्ती की पाठशाला’, बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

लखनऊ। स्कूली बच्चों में शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से Dabur India Limited की ओर से ‘मस्ती की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जंकीपुरम स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह

Dabur Hajmola की ‘मस्ती की पाठशाला’ पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों ने खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में फिटनेस और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने पर जोर दिया गया।

डॉ. राजन वर्मा से बच्चों ने की खुलकर बातचीत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ. राजन वर्मा से बच्चों ने खुलकर बातचीत की। बच्चों ने उनसे स्वास्थ्य, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े सवाल पूछे। डॉक्टर राजन वर्मा ने बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

फिटनेस जागरूकता बढ़ाने की पहल

Dabur India Limited की इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों के बीच शारीरिक फिटनेस के महत्व को बढ़ावा देना और उन्हें खेल-कूद जैसी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना है। ‘मस्ती की पाठशाला’ के जरिए बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।

Advertisements…..

Related Articles

Back to top button