फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में मदर्स डे का खास सेलिब्रेशन

डिजिटल कैरीकेचर एक्टिविटी में उमड़ा परिवारों का उत्साह
बरेली। Phoenix United Mall में मदर्स डे के अवसर पर 9 और 10 मई को विशेष डिजिटल कैरीकेचर एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और परिवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और यादगार पलों को तस्वीरों में कैद कराया।
मॉल परिसर को आकर्षक मदर्स डे थीम से सजाया गया था, जहां मदर्स ने अपने बच्चों, पति और परिवार के साथ फोटो खिंचवाईं। इन तस्वीरों को डिजिटल तकनीक की मदद से कैरीकेचर में बदलकर खूबसूरत फ्रेम में सजाकर उपहार स्वरूप भेंट किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी माताओं के साथ हंसी-खुशी समय बिताया और प्यार भरे पल साझा किए। एक्टिविटी का मुख्य उद्देश्य माताओं को विशेष महसूस कराना और परिवारों को एक-दूसरे के और करीब लाना था।

मॉल में पहुंचीं कई माताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद भावुक और यादगार रहा। डिजिटल कैरीकेचर न केवल मनोरंजन का माध्यम बने, बल्कि परिवारों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत किया।इस अवसर पर संजీవ सरीन ने कहा कि मदर्स डे माताओं के प्रेम, समर्पण और त्याग को सम्मान देने का अवसर है। डिजिटल कैरीकेचर के माध्यम से इस खास दिन को और यादगार बनाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि फ्रेम्ड कैरीकेचर प्राप्त कर माताओं और उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।




