Uttar Pradesh

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से मिले व्यापारी
दी शुभकामनाएं

लखनऊ- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल केपदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके आवास पर मिले और उनको नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं प्रेषित की व्यापारियों ने अपेक्षा की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में व्यापारियों से जुड़े सभी विषयों का समाधान होगा।व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश लोहा उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक रिपन कंसल, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन के संयोजक शिव अग्रवाल,उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक राजीव बंसल,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं महामंत्री सुरेश छाबलानी, प्रदेश मंत्री सुरेंद्र मोदी, महिला उद्योग व्यापार मंडल की उपाध्यक्ष नवीन भसीन, बीनू मिश्रा, युवा महामंत्री अश्वन वर्मा, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, बागपत जिलाध्यक्ष भूपेश बब्बर, उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, आरके मिश्रा, समाचार पोट्रल के विवेक शुक्ला सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Event Services