Uttar Pradesh

BJP – आत्मनिर्भर भारत अभियान से समृद्ध भारत का संकल्प लेकर जनसंवाद क्रम जारी रहा

लखनऊ 12 जुलाई 2020, भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा सम्मेलनों में आज दूसरे दिन भी आत्मनिर्भर भारत अभियान से समृद्ध भारत का संकल्प लेकर जनसंवाद क्रम जारी रहा। आज हुए 43 विधानसभा सम्मेलनों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार 2.0 के पहले वर्ष के साहसिक निर्णय, कोरोना महामारी के समय पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्य, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम तथा स्वावलंबी व सामथ्र्यवान भारत निर्माण में जनभागीदारी के लिए डिजिटल मंच पर चर्चा हुई। उप-मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने कहा मोदी सरकार 2.0 के पहले वर्ष में ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने बड़े फैसले लेकर देश के करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति की है। डाॅ. दिनेश शर्मा ने गोरखपुर सदर विधानसभा के सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित कर रहे थे। पार्टी कल 13 जुलाई को 39 विधानसभा सम्मेलनों में संवाद के सतत् क्रम को विस्तार देगी। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शाहजहाँपुर के तिलहर विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे जबकि केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह गाजीपुर के जंगीपुर व संजीव बालियान फिरोजाबाद के सिरसागंज विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
डाॅ. शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर देश की अखण्डता को और मजबूती प्रदान की है। मोदी सरकार ने नगरिकता (संशोधन) कानून लागू कर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना की वजह से भारत में शरण लिए हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध,जैन एवं पारसी समुदाय के शरणार्थियों को नगरिकता देने का प्रावधान किया। श्रीराम मन्दिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। तीन तलाक पर कानून लाकर देश की मुस्लिम महिलाओं के गरिमापूर्ण जीवन और सम्मान को सुनिश्चित किया है। यह अदम्य राजनैतिक साहस से ही सम्भव हुआ है।
वहीं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. लक्ष्मीकान्त बाजपेई ने गोरखपुर के सहजनवा, प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर अमेठी के गौरीगंज, लक्ष्मण आचार्य प्रयागराज के मेजा, सुरेन्द्र सिंह नागर मुजफ्फरनगर के पुरकाजी, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर बलिया के सिकन्दरपुर, विजय बहादुर पाठक नोएडा, पंकज सिंह बदायूँ के बिल्सी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता प्रयागराज के सोरांव, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी अमरोहा, शंकर गिरी अयोध्या के बीकापुर, कौशलेन्द्र सिंह पटेल लखनऊ के सरोजनी नगर, प्रकाश पाल बाराबंकी के जैदपुर, वाई.पी. सिंह ने कानपुर के रनिया अकबरपुर, विधानसभा सम्मेलनों को सम्बोधित किया। जबकि सांसद डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी ने कन्नौज, राजेन्द्र अग्रवाल लखनऊ पूर्व, लल्लू सिहं सीतापुर के हरगाॅव, सुब्रत पाठक अम्बेडकरनगर के आलापुर, जगदम्बिका पाल औरैया, एस.पी. सिंह बघेल प्रतापगढ़ के कुण्डा, सत्यदेव पचैरी बागपत, हरीश द्विवेदी बिजनौर के नहटौर, कान्ता कर्दम मैनपुरी के किशनी, विजय पाल सिंह तोमर बुलन्दशहर के स्याना, राजकुमार चाहर गाजियाबाद, विनोद सोनकर बरेली के भोजीपुरा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव चन्दौली के सैयदराजा व रजनीकान्त माहेश्वरी ने बरेली के फरीदपुर विधानसभा के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित किया।
वहीं पार्टी 13 जुलाई को 39 विधानसभाओं में वर्चुअल सम्मेलन करके बूथ, सेक्टर, मण्डल, जिला, क्षेत्र व प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों से संवाद करेगी। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शाहजहाँपुर के तिलहर में विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। जबकि केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह गाजीपुर के जंगीपुर, संजीव बालियान फिरोजाबाद के सिरसागंज प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुजफ्फरनगर, सुरेश राणा हरदोई के सण्डीला, सतीश महाना आगरा उत्तरी, भूपेन्द्र चैधरी हाथरस के सादाबाद, स्वामी प्रसाद मौर्य प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज, ब्रजेश पाठक अम्बेडकरनगर के जलालपुर, सतीश द्विवेदी अमेठी, आनन्द स्वरूप शुक्ला बलरामपुर, सन्दीप सिंह फर्रूखाबाद के भोजपुर, सुरेश पासी बहराइच के प्यागपुर, स्वाती सिंह मेरठ के किठौर, अतुल गर्ग संतकबीर नगर के खलीलाबाद, कपिल देव अग्रवाल कुशीनगर के फाजिलनगर, रमाशंकर पटेल चन्दौली के चकिया, नीलिमा कटियार गोरखपुर के खजनी में विधानसभा सम्मेलनों में संवाद करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य देवरिया के रामपुर कारखाना, रंजना उपाध्याय सिद्धार्थनगर कपिलवस्तु, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला कानपुर के आर्यनगर, पंकज सिंह प्रयागराज के फूलपुर, सलिल बिश्नोई रायबरेली के सलोन, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता बांदा, प्रकाश पाल प्रयागराज के कोरांव, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी आगरा के फतेहाबाद, अंजुला माहौर सीतापुर के लहरपुर, अमरपाल मौर्य लखनऊ के मोहनलालगंज, कौशलेन्द्र सिंह पटेल बस्ती के कप्तानगंज में विधानसभा सम्मेलन में संगठन के सूत्र को लेकर संवाद करेंगे वहीं सांसद रीता बहुगुणा जोशी औरैया के विधूना, विजय पाल सिंह तोमर, कानपुर देहात के भोगनीपुर, जगदम्बिका पाल बिजनौर के धामपुर, कान्ता कर्दम बुलन्दशहर के अनूपशहर, राजेश वर्मा अमरोहा के हसनपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी अयोध्या के रूदौली, अश्वनी त्यागी सहारनपुर के बेहट, रजनीकान्त माहेश्वरी अलीगढ़ के छर्रा तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह एटा के जलेसर के विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
Event Services