अंकज्योतिष 17 जून 2021 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन


अंक विशेषज्ञपंडित नागेन्द्र पांडेय
1:
व्यस्तता वाला दिन रह सकता है। काम की अधिकता के कारण आप थोड़ा चिड़चिड़ाहट में भी दिखाई दे सकते हैं। लोगों के साथ मेल-मुलाकातों के दौर भी चलने वाले है।
2:
आपके इमोशन का दूसरे लोग फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है की आप खुद को किसी भी तरह से कमजोर न होने दें ओर स्थिति का बेहतर रूप से सामना करें।
3:
आपके आस-पास का माहौल थोड़ा तनाव वाला हो सकता है लेकिन परेशान नहीं हों। दोपहर तक स्थिति में सुधार होगा। कुछ नई वस्तुओं की प्राप्ति का दिन भी है।
4:
पैसों के लेन-देन से जुड़े काम में जल्दबाजी से बचना चाहिए। हेरा-फेरी का प्रभाव भी परेशानी बढ़ा सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।
5:
अगर आप बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो वह मौका आपको मिल सकता है। प्यार भरे जीवन के लिए भी यह समय आपके साथ रह सकता है।
6:
आपके घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव से थोड़ी परेशानी हो सकते है लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां संभल जाएंगी। अगर आर्थिक रुप से परेशान हैं तो अपने लिए थोड़ा समय सुधार का होगा, जब कोई आपके लिए बहुत सहायक बनेगा।
7:
आज के दिन आप अपने अधिकारियों के साथ अधिक काम और मीटिंग में व्यस्त दिखाई देंगे। आपको लेकर दूसरों की सोच आज कुछ बदली दिखाई दे सकती है।
8:
अपने पुराने शौक को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही उत्सुक दिखाई देने वाले हैं। खुद की पसंद को आगे रखते हुए काम करने से आपको अच्छी सफलता भी मिल सकती है।
9:
आपके लोगों का और आस-पास के माहौल के लिए आज का दिन प्रभावशाली दिखाई दे रहा है। कुछ नई चीजें होने का मौका भी आज बनता दिखाई दे रहा है।
अंक ज्योतिष संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करें पंडित नागेन्द्र पांडेय :- 9565994321





