Religious

अंकज्योतिष 24 जुलाई 2021 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

1:
मूलांक एक वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपके सोचे हुए सभी कार्य आज पूर्ण होंगे। धन के लिहाज से भी आज दिन बहुत अच्छा है। आज आप अपना धन किसी अच्छी जगह पर निवेश करें तो आपको अवश्य ही निकटतम भविष्य में लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक मामलों में देखें तो आज परिवार में एक सुखद माहौल बरकरार रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी आज एक मजबूत और खुशहाल दिन व्यतीत होगा। आज आप सहपरिवार कहीं घूमने जाने का विचार भी रख सकते हैं।
2:
मूलांक 2 वालों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा। आज आपके धन हानि के योग बन रहे हैं। आपको सलाह यह है कि आज आप अपना पैसा किसी को भी उधार न दें। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आपका धन कही बेवजह फंस सकता है जिसकी वजह से आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं और आपके व्यवहार में क्रोध भी दिखाई दे सकता है। पारिवारिक लिहाज से आज का दिन सामान्य सा रहेगा। जीवनसाथी का आज आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बस आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
3:
मूलांक 3 वालों का दिन आज अच्छा है। आपके सोचे हुए सभी कार्य आज पूर्ण होंगे। अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए आज आप आवेदन पत्र भर सकते हैं। आज समय आपके लिए अनुकूल है। पारिवारिक लिहाज से भी आज दिन बहुत अच्छा है। आज अपने बड़ों का सम्मान करें हो सके तो अपने माता-पिता को उपहार स्वरूप कुछ भेंट करें। आज आप अपने जीवनसाथी और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ मिलकर घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय ले सकते हैं आपको इससे अवश्य लाभ होगा।
4:
मूलांक चार वालों का दिन आज अड़चनों और मुश्किलों से भरा रहेगा। आज आप जो भी बोलें सोच समझकर बोलें क्योंकि आज आप जो भी बोलेंगे या किसी से कोई वायदा करेंगे तो निश्चित करके उसे जरूर पूर्ण करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानहानि का भी सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक लिहाज से आज का दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ आज दिन अच्छा रहेगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बना सकते हैं।
5:
मूलांक 5 वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका भाग्य पूर्णरूप से आपका साथ देगा। आज आपकी बनाई हुई योजनाएं पूर्ण होंगी। धन के लिहाज से भी आज दिन बहुत अच्छा है। आज आप जहां भी अपना धन निवेश करेंगे आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार के मामले में भी आज दिन अच्छा है। जिस पारिवारिक खुशी का आपको बहुत समय से इंतजार था वह खुशी आज आपको अचानक से मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज संबंध मधुर रहेंगे। परिवार में भी एक सुखद माहौल बरकरार रहेगा।
6:
मूलांक 6 वालों का दिन आज सामान्य है। आज आप अपने कार्यों को लेकर कुछ नए विचार बनाएंगे परन्तु वह आज पूर्ण रूप से फलीभूत नहीं होंगे। आज आपके कार्यस्थल पर या परिवार में अपने भाइयों के साथ वादविवाद होने की आशंका है, इसलिए आज आपको सलाह यह है कि कटु शब्दों का प्रयोग न करें। संयम रख कर बात करें। पारिवारिक लिहाज से भी आज का दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ भी आज वाद विवाद न करें। उपाय के तौर पर आज किसी गरीब को कुछ अन्न दान दें आपको लाभ हासिल होगा।
7:
मूलांक 7 वालों के लिए आज दिन अच्छा है। आपके अतीत में लिए हुए कुछ ख़ास फैसलों का आज आपको फल प्राप्त होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए सुखद होगा। धन के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। आज आप अपनी निजी जिंदगी पर विशेष ध्यान दें। आज अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक लिहाज से भी आज दिन बहुत अच्छा है, परिवार के सभी सदस्यों का व्यवहार आपके लिए आज अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी आज दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा।
8:
मूलांक 8 वालों का आज दिन अच्छा नहीं है। आज अपने कार्य स्थल पर फालतू के झगड़ों में पड़ने से बचें। आज आपके स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन ज़्यादा रह सकता है। आपको आज यह सलाह दी जाती है कि आज आप अपने व्यवहार को ठीक से रखें और सौम्य भाषा का प्रयोग करें। अनावश्यक वाद विवाद में न उलझें नही तो आपके धन हानि के योग बन सकते हैं। पारिवारिक लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज वाद विवाद से बचें।
9:
मूलांक नौ वालों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख़्याल रखना है। अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि ऐसा लग रहा है कि आपका रक्तचाप आज थोड़ा बढ़ सकता है। इसलिए आज संयम से काम लें। उग्र भाषा का प्रयोग न करें। अगर आपके परिवार में या आपके कार्यस्थल पर कोई वाद-विवाद हो तो आज आप उसमें ना पड़ें। पारिवारिक लिहाज से भी आज आपका दिन अनूकूल नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ और जीवनसाथी के साथ आज आपका कोई मनमुटाव हो सकता है, इसलिए आज आपको सलाह यह है कि आज आप शांत रहें और क्रोधित न हों।

ज्योतिषसंबंधितजानकारीकेलिएसम्पर्ककरेंपंडितनागेन्द्रपांडेय :-9565994321

Related Articles

Back to top button
Event Services