Uttar Pradesh

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर अखिलेश यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की

भारत भूमि के राष्ट्र नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनापति नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस की गिनती भारत के वीर सपूतों में की जाती है। आजाद हिंद फौज और आजाद हिंद सरकार बनाकर उन्होंने अपने अदम्य साहस और बलिदान से विश्व में नई शौर्यगाथा लिख दी थी। सुभाष बाबू पूर्ण स्वराज्य के पक्षधर थे। भारत को महाशक्ति के रूप में देखना उनका सपना था।
श्री यादव ने कहा कि नेता जी में राष्ट्रीयता की उत्कृष्ट भावना थी। उनके नेतृत्व में बलिदानियों की ऐसी टोली बनी थी जिनमें जाति, धर्म क्षेत्र की कोई भावना नहीं थी। उनके जयहिंद के नारे की गूंज से ब्रिटिश साम्राज्य दहल उठा था। नौजवानों के वे प्रेरणास्रोत थे। उनके नाम से ही लोगो में आज भी नए जोश का संचार हो जाता है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल मौजूद थे।
इनके अतिरिक्त सर्वश्री अरविन्द कुमार सिंह, संतोष यादव सनी, प्रदीप चौधरी मथुरा, दीपू श्रीवास्तव, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, आदर्श, सुनीत यादव, मिष्ठी खरे, एस.के. राय, आर.एस. यादव, प्रदीप शर्मा, चन्द्रिका पाल, संजय सविता विद्यार्थी, प्रीती चैबे, मकसूद खां, संजय कश्यप, मुकल सिंह आशा, रामबचन यादव, दिलीप पाठक, राकेश शुक्ल विमल, रमाकान्त राव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button
Event Services