Religious

आज का राशिफल 1 जून 2021 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

पंडित प्रभा शंकर शुक्ल

मेष- आज मंगल,गुरु व चन्द्र गोचर एक साथ आपकी धर्मिक योजनाएं सफल करेंगे। मीन राशि के मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

वृष- कोई रुका धार्मिक कार्य पूर्ण हो सकता है। जॉब में अपने कार्यों के प्रति लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में आशातीत सफलता संभावित है। कन्या व तुला राशि के मित्र से लाभ होगा। नीला रंग शुभ है। रुके हुए धन प्राप्ति की सम्भावना रहेगी।

कर्क- जॉब में नवीन पद की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। जमीन या मकान खरीदने की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- धार्मिक अनुष्ठान की तरफ प्रेरित होंगे। मकान क्रय करने की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध व चन्द्रमा बिजनेस में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज जॉब में कोई निर्णय लेने में थोड़े असमंजस की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक- गुरु व चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफल करेंगे। जॉब में अपने कार्य को लेकर थोड़ा तनाव होगा। सफेद रंग शुभ है।मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ फलदायी है।

धनु-  गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में प्रगति सम्भावित है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है।

मकर- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्रमा आज इसी राशि मे गोचर कर राजनीति में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

कुंभ- राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। बजरंगबाण का पाठ करें। बैगनी रंग शुभ है।

मीन- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है।यात्रा को लेकर तैयार रहें। शनि, गुरु व चन्द्रमा की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।

ज्योतिष संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करें  पंडित प्रभा शंकर शुक्ल :-9335774404

Related Articles

Back to top button
Event Services