State NewsUttar Pradesh

प्रेमनगर क्षेत्र में चला ‘नशा मुक्त भारत’ जागरूकता अभियान

बरेली। नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के तहत आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों पर एस.आर.एम. राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय, बरेली की ओर से प्रेमनगर क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

प्राचार्य एवं अधीक्षक के मार्गदर्शन में कॉलेज के चिकित्सकों और छात्र-छात्राओं की टीम ने क्षेत्र की गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। “Say No to Addictions – A Healthy Today, A Better Tomorrow” संदेश के साथ पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से तंबाकू, शराब, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान बताए गए।

अभियान के दौरान आयुर्वेदाचार्यों ने बताया कि नशे की लत से मुक्ति के लिए आयुर्वेद में सुरक्षित एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां उपलब्ध हैं। प्राचार्य ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ ली। कॉलेज की टीम ने दुकानदारों और ऑटो चालकों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रवासियों ने अभियान की सराहना करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

Advertisement…..

Related Articles

Back to top button