State NewsUttar Pradesh
प्रदेश के 4.5 लाख स्थायी शिक्षकों को मिलेगा ₹10 लाख का जीवन बीमा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के स्थायी शिक्षकों को बड़ी सौगात देते हुए उनके लिए ₹10 लाख के समूह जीवन बीमा कवर की व्यवस्था की है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता किया गया है।
इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 4.5 लाख स्थायी शिक्षकों को ₹10 लाख का समूह जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य शिक्षकों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना तथा आकस्मिक परिस्थितियों में वित्तीय सहायता सुनिश्चित करना है।
राज्य सरकार का कहना है कि यह पहल शिक्षकों के सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना से प्रदेशभर के लाखों शिक्षक लाभान्वित होंगे और उनके परिवारों को आपात स्थिति में आर्थिक संबल मिलेगा।
Advertisement…..





