PoliticsUttar Pradesh

भाजपा तानाशाही को जवाब दे रहे- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी तथा स्वतंत्रता सग्राम सेनानी मसुरियादीन पासी जी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी के नेतृत्व में आज प्रातः 9ः00 बजे झंडेवाला पार्क, अमीनाबाद से गांधी प्रतिमा, हजरतगंज, लखनऊ तक रामधुन ( रघुपति राघव राजा राम ) गाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन तथा आमजन शामिल रहे। प्रभात फरी यात्रा का समापन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ0 शहजाद आलम ने किया।

तत्पश्चात मध्यान्ह 12ः30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा कांग्रेस पार्टी से सांसद रहे स्व0 मसुरियादीन पासी जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

संगोष्ठी को सम्बोधित करने से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने पूर्व उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसुरियादीन पासी जी की जयंती के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी हमारे आदर्श हैं। उनके द्वारा जो सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को आजाद कराने का प्रयास किया गया उसका कीर्तिमान भारत देश के अलावा तमाम अन्य देशों में प्रख्यात है। महात्मा गांधी जी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे, सच में वह संत थे उनके आजादी के विचार और आजादी पाने के लिए किए गए प्रयोग सत्याग्रह ‘‘सविनय अवज्ञा, के माध्यम से अत्याचार के प्रति आंदोलन ने पूरे विश्व को एक रास्ता दिखाया, उनके इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी गयी थी जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम चलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आज गांधी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम को ढोंग बताया और कहा कि भाजपा बहुत शातिराना अंदाज से गांधी जी के जो शांति प्रेम अहिंसा भाईचारा के सिद्धांत और विचार हैं, उनको पीछे कर रही है, गांधी जी को सिर्फ स्वच्छता तक सीमित करना बहुत बड़ी साजिश है, गांधी जी के जो सिद्धांत हैं उनसे दूर भाग रही है, आज उसी का परिणाम है कि प्रदेश अपराध का जंगलराज बन गया है, रोजाना हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गई है ऐसे लोग सिर्फ जयंती पर गांधी जी पर फूल चढ़ाते हैं, यह कभी भी गांधी जी के या उनके सिद्धांत- सत्य प्रेम अहिंसा के समर्थक नहीं हो सकते।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के उपर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमें गर्व है हम उसी बनारस की माटी के हैं जिस माटी में लाल बहादुर शास्त्री जी भी बड़े हुए, उन्होनें किसानों, श्रमिकों, और नगरीय श्रमिकों को अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए एकजुट किया, और उनकी सादगी और दृढ़ निश्चय के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाता रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने स्व0 मसुरियादीन पासी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद श्री मसूरियादीन पासी जी ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई पूर्व प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू जी के साथ जेल में रहे एवं उन्होंने अपनी पूरा जीवन दलितों एवं वंचितों के उत्थान में लगा दिया।
संगोष्ठी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चाचा अमीर हैदर तथा महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लालती देवी जी आदि ने भी सम्बोधित किया।

प्रदेश मुख्यालय नेहरू भवन पर आयोजित संगोष्ठी तथा प्रभात फेरी कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ सी पी राय, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, मुकेश सिंह चौहान, अरशद खुर्शीद, संजय दीक्षित, अनीस अंसारी, ओंकारनाथ सिंह, बृजेन्द्र सिंह, नितिन मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, सुशीला शर्मा, रिचा शर्मा, अनामिका यादव, मेहताब जायसी, तनवीर फातिमा, अनिल शुक्ला, प्रभाकर मिश्रा, नितांत सिंह, संजय शर्मा, आलेख पाण्डेय, संजय सिंह, राकेश पाण्डेय, आदित्य मिश्रा, श्रवण गुप्ता, ओबैद नासीर, राम बरन गौतम, अमित कुमार राय, आर एस तिवारी, जितेंद्र कुमार पटेल, रुद्र दमन सिंह, मंजूदीप रावत, जयप्रकाश पाण्डेय, बदरे आलम, नावेद नकवी, एडवोकेट सुनील पाल, अमन यादव, हसीन सिद्दीकी, अकील हुसैन सीजू, अकील अहमद खान, रफीक मलिक, मोहम्मद नसीम, इमरान राजू, जेबा मलिक, माशूक अली, सुरेंद्र सक्सेना, इबरत खान, प्रतिमा धवन, जज्बी अनवर, ज्ञान प्रकाश राय, सुनील कुमार सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, मनोज वर्मा, सुरेश लोधी, नीरज श्रीवास्तव, आदर्श लोधी बाबा पाण्डेय, रमेश शुक्ला, मनीष लोधी, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आर टी आई विभाग के प्रदेश चेयरमैन श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के आरटीआई एक्टिविस्टों का एक दल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी से मिला एवं सूचना आयोग में हो रही धांधली के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय को बताया कि किस तरह भाजपा सरकार ने ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है और लगातार आरटीआई कानून को कमजोर किया जा रहा है।

माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने आए हुए सभी आरटीआई एक्टिविस्टों को कांग्रेस पार्टी की ओर से संभव सहयोग का आश्वासन दिया । श्री राय ने कहा कि वह जल्द ही केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार को पत्र माध्यम से इन अनियमितताओं के बारे में अवगत करायेंगे।

आईटीआई एक्टिविस्टों में प्रमुख रूप से तनवीर अहमद सिद्दीकी, देवेश मणि त्रिपाठी, हरपाल सिंह, अशोक शुक्ल, केदारनाथ सैनी व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button