महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सांझा बाजार बनाया जाएगा

गुरुग्राम 28 मई। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने मंगलवार को गुरुग्राम में भाजपा कार्यालय ‘गुरु कमल’ में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चार जून को भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीटें (10 लोकसभा और एक विधानसभा) जीतकर फिर इतिहास रचेगी। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनेगी। हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। देश और प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। हमारी सरकार ने युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों के लिए काम किया है। देश की जनता जानती है। पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट और एक करनाल की विधानसभा सीट पर कमल खिलाकर मोदी जी की झोली में डालेंगे। हमारे आंतरिक सर्वे और आकलन के अनुसार भाजपा हरियाणा में सभी सीटें जीत रही है। अब तक हुए छह चरणों के चुनाव में राजग 360 से 370 सीटें जीत चुका है। अब सातवें चरण का चुनाव पूरा होते ही हम 400 का आंकड़ा पर कर लेंगे और नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार का गठन होगा। मनोहर लाल ने कहा कि जनता जानती है कि देश का विकास कौन कर सकता है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर शोक व्यक्त किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि विधायक दौलताबाद का 25 मई को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। मनोहर लाल के साथ प्रेस वार्ता में पूर्व ओएसडी जवाहर यादव व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी साथ में थे।
कई जगह बोगस मतदान हुआ
मनोहर लाल ने कहा कि रोहतक, सिरसा और एक आध अन्य जिलों में बोगस मतदान के विषय आ रहे हैं। हम इसकी जांच करवाएंगे और ऐसे कर्मचारियों को सेवा से बाहर करेंगे। जो बोगस मतदान करवाने में शामिल रहें हैं। इस बार युवाओं ने अपनी मर्जी से मतदान किया है। युवा जानते हैं कि भाजपा ही देश का विकास करने में सक्षम है।
विपक्ष में मतभेद बहुत ज्यादा
मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष में बहुत मतभेद हैं। उनके पास कोई एक नेता नहीं हैं। वे आपस में लड़ रहे हैं। विपक्षी गठबंधन ने कई राज्यों में मिलकर चुनाव लड़ा है तो कई राज्या में ये आमने सामने हैं। लेकिन राजग में ऐसा नहीं है। राजग ने सभी राज्यों में मिलकर चुनाव लड़ा है। सभी को पता है कि राजग के साथ कौन-कौन से दल हैं। देश की जनता को पता है कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा। हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। हर वर्ग के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने काम किया है। वहीं, इंडिया गठबंधन को पता ही नहीं कि किसको प्रधानमंत्री बनाएं।
किसानों के लिए कई योजना लाए
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजग सरकार के समय में सभी वर्गों के लिए योजनाएं आई है। आज देश का दुनिया में क्या स्थान बना है यह सबको पता है। केंद्र सरकार किसानों के लिए सम्मान निधि योजना लेकर आए हैं। इसके जरिये किसानों को हर साल 6000 तीन किस्तों में दिए जा रहे हैं। इससे किसान अपने लिए जरूरत की चीजें खरीद सकता है। आयुष्मान योजना के तहत सभी को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। चिरायु योजना से लोगों को बहुत लाभ मिला। अब इस योजना के तहत लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है।
कांग्रेस राम जन्मभूमि के नाम से डराती थी
मनेाहर लाल ने कहा कि कांग्रेस लोगों को राम जन्मभूमि के नाम से व धारा 370 हटाने के नाम पर डराती थी, कहती थी कि ऐसा किया तो खून की नदियां बह जाएंगेी, लेकिन मोदी सरकार ने राम मंदिर बनाया, धारा 370 को हटाया और तीन तलाक को पीएम मोदी ने खत्म किया, लेकिन कहीं कुछ नहीं हआ।…
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601