आलिया भट्ट ने फिल्म “गंगूबाई काठियावाड़ी”के प्रमोशन दौरान सॉन्ग ‘ढोलीड़ा’पर रणवीर सिंह के साथ लगाए ठुमके,देखिये ये वीडियो

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज को लेकर काफी चर्चा में हैं। इन दिनों वो काफी जोर शोर से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सॉन्ग ढोलीड़ा पर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ डांस करते हुए वीडियो साझा किया है। साथ ही उन्होंने फैंस द्वारा बनाई गईं रील्स को भी शेयर किया है।

रणवीर सिंह के साथ किया डांस
इस वीडियो को आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर हर बार की तरह अपने अलग अंदाज में दिख रहे हैं और आलिया के साथ डांस स्टेप्स कर रहे हैं। लेकिन इस सबको देख आलिया अपनी हंस को रोक नहीं पाती हैं और इसके बाद दोनों फिर से साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा, देखें किस स्टार ने हमें अपनी उपस्थिति से सम्मानित किया। वीडियो में रणवीर सिंह व्हाइट टी शर्ट और नीले रंग की जीन्स में दिख रहे हैं, जबकि आलिया भट्ट व्हाइट फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
फिल्म गंगूबाई की कहानी
बता दें, संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ये फिल्म में एक्ट्रेस लीड माफिया क्वीन गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में आलिया के अलावा अजय देवगन, विजय राज और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। ये फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन के एक अध्याय पर आधारित है। ये फिल्म 25 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में
वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर में साउथ के स्टार जूनियार एनटीआर और राम चरण के साथ लीड सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। आरआरआर एक पीरियड फिल्म है, जो दो स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है। साथ ही अभिनेता अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। साथ ही वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी रणवीर सिंह के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601