शादीशुदा महिला के थे कई मर्दों से अवैध संबंध, प्रेमी ने रच डाली खौफनाक साजिश

अवैध संबंधों के चलते 32 साल की शादीशुदा महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शादीशुदा महिला के प्रेमी को शक था कि उसका कई मर्दों के साथ संबंध है। मामला दिल्ली के किशनगढ़ इलाके का है।
9 फरवरी को एक 32 साल की शादीशुदा महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 48 घंटे में ही इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
महिला को पहले गला दबाकर मारने की कोशिश की गई फिर चाकू से उसका गला काटा गया। आरोपी ने वारदात को लूटपाट की शक्ल देने की कोशिश की और उसने ही इस पूरी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी।
पुलिस ने जब पूरे मामले की तहकीकात शुरू किया तो पता चला कि इस मर्डर मिस्ट्री का मास्टरमाइंड महिला का बॉयफ्रेंड ही है। पुलिस ने बताया कि महिला के अवैध संबंधों की जानकारी उसके पति को दी लेकिन उसने कोई कदम नहीं उठाया।

इससे नाराज होकर महिला के बॉयफ्रेंड ने हत्या की साजिश रच डाली। फिर 9 फरवरी की रात उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर महिला की गला रेत कर हत्या कर दी।
पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति के साथ रहती थी और उसके अपने पति के दोस्त के साथ अवैध संबंध थे। लेकिन जैसे ही आशिक को इस बात की जानकारी हुई कि महिला के कई और मर्दों के साथ अवैध संबंध हैं, बस यही बात उसे नगवार गुजरी।
यह भी पढ़ें: रसूखदार नेता से चल रहा था इस हॉट मॉडल का अफेयर, पत्नी को पता चला तो सरेआम दी खौफनाक सजा !
यह भी पढ़ें: नशे में धुत मॉडल का हंगामा, सिगरेट नहीं मिली तो सबके सामने उतार दिए कपड़े, फिर जो हुआ, देखें Video…
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601