मे क्वीन बॉल 2026 की प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सत्र में बिखेरा जलवा

मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2014 अमन ग्रेवाल ने दिया ग्रूमिंग एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण
बरेली, 22 मई 2026
May Queen Ball 2026 के लिए चयनित 20 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने तैयारियों के तीसरे दिन आयोजित विशेष ग्रूमिंग एवं प्रशिक्षण सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रशिक्षण सत्र Mrs. Aman Grewal के मार्गदर्शन में Bareilly Club में आयोजित किया गया।
प्रतिभागियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। लगभग आठ घंटे चले इस विशेष सत्र में उनकी पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन स्किल, स्टेज प्रेजेंस और रैंप वॉक को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। बेरेली क्लब के डांस हॉल में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक कर अपने हुनर और जीत के जज़्बे का प्रदर्शन किया।

सभी 20 प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायकों के लिए विजेता का चयन करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान लंच, चाय और रिफ्रेशमेंट ब्रेक के माध्यम से प्रतिभागियों ने खुद को ऊर्जावान बनाए रखा।
The May Queen Ball 2026 का भव्य फिनाले 23 मई 2026 को रात्रि 8 बजे से Bareilly Club में आयोजित होगा। आयोजन समिति का उद्देश्य इस मंच के माध्यम से भारत और विश्व के लिए एक नई प्रतिभा को सामने लाना है, जो भविष्य में Priyanka Chopra जैसी पहचान बना सके।
कार्यक्रम के डायरेक्टर्स Raja Chawla एवं Anant Bir Singh ने Mrs. Aman Grewal का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को बेहतरीन प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है। आयोजकों ने दर्शकों से शानदार एवं यादगार फिनाले का हिस्सा बनने की अपील की है।




