कितनी बार आपको चुमती है आपकी पत्नी, गिनती से जाने प्यार की गहराई…
अगर आप सचमुच यह जानना चाहते है कि आपकी पत्नी आपको कितना प्यार करती हैं तो बस गौर करिए कि वह आपको कितनी बार गले लगाती और कितनी बार चुमती है।
एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक एक नए सर्वेक्षण के हवाले से बताया गया है कि महिलाएं अगर अपने पति से प्यार करती हैं, तो उन्हें गले लगाती है और चुंबन लेती हैं और नखरे भी कम दिखाती हैं।
अध्ययन में पाया गया कि पुरुष स्वभाव से रोमांटिक नहीं होते हैं और वे घर के कामकाज में योगदान देकर अपना प्यार जाहिर करते हैं। इस सर्वेक्षण में 168 दंपतियों को शामिल किया गया। पुरुषों ने विभिन्न तरीकों से अपनी भावनाएं महिलाओं को जाहिर की।
एक ओर जहां महिलाओं ने नकारात्मक विचार और भावनाएं छिपाकर प्यार प्रदर्शित किया, वहीं दूसरी ओर पुरुषों ने कपड़े धोने जैसे घर के कामकाज में हाथ बंटाकर या कामुक क्रियाओं की शुरुआत करके अपना प्यार जाहिर किया।
वैसे पति जो अपनी पत्नी से अधिक प्यार करते हैं, उनके सहवास करने की अधिक संभावना होती है। इस बारे में अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि यह इस विचार का समर्थन करता है कि पुरुषों द्वारा अपने प्यार को प्रकट करने का यह एक अहम माध्यम है।
यह भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ की ‘First Kiss’ का वीडियो हुआ वायरल, बार बार देख रहे लोगों…
यह भी पढ़ें: झूठ बोलकर 4 डांसरों को ले गए दबंग, हथियारों के बल पर करवाया डांस फिर किया घिनौना काम…
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।