Entertainment

‘हमारी राधा’ में आएगा भावुक मोड़, बेटे की पढ़ाई के लिए राधा की बढ़ेगी चिंता

गिरधर ने बेटे कियान की पढ़ाई की जिम्मेदारी से किया इनकार, स्कूल फीस को लेकर बढ़ेंगी राधा की मुश्किलें

उत्तर प्रदेश, नवंबर 2026। अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल फिक्शन शो ‘हमारी राधा’ में जल्द ही दर्शकों को भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। कहानी में राधा (सिमरन कौर) अपने बेटे कियान की पढ़ाई और स्कूल फीस को लेकर परेशान नजर आएगी। फीस जमा नहीं होने के कारण स्कूल के प्रिंसिपल ने चेतावनी दी है कि भुगतान न होने पर कियान को कक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बेटे के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए राधा तमाम मतभेदों को भुलाकर गिरधर (अक्षय म्हात्रे) से मदद मांगने पहुंचती है। वह गिरधर से अपने दिए हुए पैसे वापस मांगती है, ताकि कियान की स्कूल फीस जमा कर सके। हालांकि, गिरधर उसकी मदद करने से साफ इनकार कर देता है और उसे एक बार फिर घर से जाने के लिए कहता है। इस घटना से राधा को गहरा झटका लगता है और वह अपने बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित हो जाती है।

इस भावुक घटनाक्रम पर राधा का किरदार निभा रहीं सिमरन कौर ने कहा कि इस बार राधा केवल अपने बेटे की पढ़ाई के लिए गिरधर के पास जाती है। उसे उम्मीद होती है कि गिरधर कम से कम अपने बेटे की जिम्मेदारी समझेगा, लेकिन उसका इनकार राधा को अंदर तक झकझोर देता है। अभिनेत्री के मुताबिक, कहानी का यह नया मोड़ दर्शकों के लिए भी बेहद भावुक होने वाला है।

अब सवाल यह है कि क्या राधा कियान की स्कूल फीस का इंतजाम कर पाएगी? क्या गिरधर को अपने बेटे के प्रति जिम्मेदारी का एहसास होगा? इन सवालों के जवाब जानने के लिए देखिए ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर हिंदी मनोरंजन चैनल अनमोल टीवी का पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’।

प्रसारण समय: हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

Advertisements…..

Related Articles

Back to top button