फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में दीपावली की रौनक, पुष्पक विमान की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र

बरेली, 28 अक्टूबर। दीपावली के अवसर पर फीनिक्स यूनाइटेड बरेली के मुख्य प्रवेश द्वार को रामायण में वर्णित पुष्पक विमान की कलाकृति से सजाया गया है। भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी की कथा से प्रेरित यह सजावट मॉल में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
पुष्पक विमान को सुनहरी सजावट और बारीक डिजाइन से तैयार किया गया है। इसके दोनों सिरों पर बने गुलाबी मोर कलाकृति को विशेष रूप देते हैं। सजावट में भारतीय कला और पारंपरिक शिल्प की झलक दिखाई देती है, जो दीपावली के उत्सवी माहौल को और खास बना रही है।
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी की कथा पर्व के उल्लास और प्रकाश के संदेश को दर्शाती है। पुष्पक विमान की कलाकृति के माध्यम से मॉल ने इस सांस्कृतिक विरासत को सजावट का हिस्सा बनाने का प्रयास किया है, ताकि लोग त्योहार के साथ अपनी परंपराओं से भी जुड़ सकें।
यह कलाकृति मॉल आने वाले लोगों को दीपावली के यादगार पलों को तस्वीरों में संजोने का अवसर भी दे रही है। रामायण से प्रेरित यह विशेष सजावट परिसर में त्योहार की रौनक बढ़ा रही है।
Advertisements…..





