फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

बरेली, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में देशभक्ति और उत्साह के साथ समारोह आयोजित किया गया। सेंटर हेड पंकज प्रियदर्शी ने पूरी टीम के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान, एकता और समर्पण का संदेश दिया गया।
समारोह में मॉल परिसर में मौजूद लोगों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर फीनिक्स यूनाइटेड बरेली के सेंटर हेड पंकज प्रियदर्शी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए किए गए बलिदानों को याद करने और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में ऐसे अवसरों को पूरी टीम और ग्राहकों के साथ मिलकर मनाने में विश्वास किया जाता है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह समारोह एकता, जिम्मेदारी और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।
Advertisements….





