ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगल पर भव्य धार्मिक आयोजन

राजधानी के चौक क्षेत्र स्थित प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगल के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आमंत्रण दिया गया है।

मंदिर परिसर में सुबह से लेकर रात्रि तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन संध्या आयोजित होगी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे सिंदूर लेपन से होगी, जिसके बाद सुबह 10:00 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 4:00 बजे वृंदावन रस भजनामृत का आयोजन होगा तथा रात्रि 8:30 बजे भव्य रात्रि आरती संपन्न होगी।
यह आयोजन चौक, लखनऊ स्थित प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के मुख्य सेवादार डॉ. विवेक तांगड़ी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
🚩 जय श्री राम | जय बजरंगबली 🚩




