IIMC/JAMIA मीडिया एंट्रेंस की तैयारी के लिए नया बैच शुरू

लखनऊ। मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। “मीडिया इंसाइट” द्वारा IIMC एवं Jamia Media Entrance Exam 2026-27 की तैयारी के लिए नए बैच की शुरुआत 13 मई 2026 से की जा रही है। संस्थान का उद्देश्य छात्रों को मीडिया एंट्रेंस परीक्षाओं की बेहतर एवं व्यवस्थित तैयारी कराना है।
संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह बैच विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जो पत्रकारिता एवं मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। कक्षाओं का समय रात्रि 8:30 बजे निर्धारित किया गया है, ताकि छात्र अपनी सुविधा के अनुसार तैयारी कर सकें।संस्थान द्वारा छात्रों को नियमित कक्षाएं, व्यवस्थित नोट्स, साप्ताहिक रिवीजन तथा मासिक टेस्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही परीक्षा पैटर्न, इंटरव्यू तैयारी एवं मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी आवश्यक जानकारी पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।
“मीडिया इंसाइट” की टीम के अनुसार संस्थान का उद्देश्य केवल छात्रों को परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें मीडिया इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार करना है। इच्छुक छात्र दिए गए संपर्क नंबर एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।संस्थान ने छात्रों से समय रहते रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है, ताकि वे अपने मीडिया करियर की मजबूत शुरुआत कर सकें।



