State NewsUttar Pradesh

वैवाहिक परिचय समारोह में जुटा पटेल समाज, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

पटेल समाज कल्याण ट्रस्ट एवं कुर्मी क्षत्रिय (पटेल) मैरिज ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को “वैवाहिक परिचय समारोह वर्ष 2025-26” एवं स्वर्गीय खुशीराम वर्मा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन देवा रोड स्थित कालका रेवेल मैरिज लॉन में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद वैवाहिक परिचयिका का विमोचन किया गया तथा परिचय सत्र आयोजित हुआ, जिसमें समाज के योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दोपहर 1:30 बजे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय खुशीराम वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस श्री अरुण सिन्हा, पूर्व एडिशनल कमिश्नर सहकारिता श्री राधे श्याम सिंह, सेवानिवृत्त जॉइंट कमिश्नर सहकारिता श्री वी.के. चौधरी, पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन क्षेत्रपाल गंगवार एवं पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड श्री धीरेंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में वैवाहिक संबंधों को सुदृढ़ करना एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं अंशिका वर्मा, अदिति वर्मा, परी वर्मा, कशिश वर्मा एवं शिखा वर्मा को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट के संयोजक एवं ट्रस्टी श्री नवल प्रकाश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button