लखनऊ में लगेगा ‘लॉक द बॉक्स’ बुक फेयर, किताब प्रेमियों के लिए खास मौका

लखनऊ, 21 अप्रैल 2026:-
राजधानी लखनऊ में किताब प्रेमियों के लिए एक खास आयोजन होने जा रहा है। ‘लॉक द बॉक्स’ बुक फेयर का आयोजन 22 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक Shalimar Gateway Mall, आलमबाग में किया जाएगा। यह बुक फेयर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।
इस फेयर की खास बात यह है कि यहां आने वाले लोग एक बॉक्स खरीदकर उसमें अपनी पसंद की जितनी किताबें समा सकें, उतनी भर सकते हैं और वह भी एक तय कीमत पर। इस आयोजन में 10 लाख से अधिक प्री-लव्ड (पहले से पढ़ी हुई) किताबें उपलब्ध होंगी, जिनमें फिक्शन, नॉन-फिक्शन, रोमांस, सेल्फ-हेल्प और बच्चों की किताबें शामिल हैं।
आयोजकों के अनुसार, लोग अपने पुराने किताबें भी यहां लाकर एक्सचेंज कर सकते हैं, जिसके बदले उन्हें नकद राशि या मुफ्त किताबें दी जाएंगी। यह बुक फेयर बच्चों और युवाओं के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।
शहर के पुस्तक प्रेमियों के लिए यह आयोजन एक शानदार अवसर है, जहां वे किफायती दामों में अपनी पसंदीदा किताबों का संग्रह कर सकते हैं।



