Politics

राज्यसभा चुनाव 2026: यूपी से निर्विरोध निर्वाचित BJP के सभी प्रत्याशियों को CM योगी ने दी बधाई

राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026 में उत्तर प्रदेश से निर्विरोध निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में विश्वास जताया कि सभी नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने और राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सीएम योगी ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित सदस्य उच्च सदन की गरिमा को और अधिक बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं करते हुए आशा व्यक्त की कि वे देश के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की अपेक्षा जताई।

Advertisement…….

Related Articles

Back to top button