State NewsUttar Pradesh

विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख, 1000 से ज्यादा लोग बेघर

लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में 15 अप्रैल की शाम लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में लगी, जिसने देखते ही देखते सैकड़ों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद कई LPG सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।इस हादसे में 200 से 280 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं, जबकि 1000 से ज्यादा लोग बेघर हो गए। लोगों का घरेलू सामान, नकदी और जरूरी दस्तावेज भी आग में नष्ट हो गए।

घटना के बाद राहत कार्य के दौरान मलबे से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद किए गए, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। प्रारंभिक तौर पर जनहानि की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन बाद में यह दुखद खबर सामने आई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर और अस्थायी रहने की व्यवस्था की गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम और निराशा का माहौल है। जिन परिवारों ने अपनी पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी खो दी, वे अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

Related Articles

Back to top button