Biz & ExpoState NewsUttar Pradesh

ललितपुर में किसना का 27वां एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च, ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर में अपने 27वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। यह नया शोरूम स्टेशन रोड पर, प्रेरणा ट्रेडर्स के सामने स्थित है। उद्घाटन अवसर पर घनश्याम ढोलकिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शोरूम लॉन्च के साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की घोषणा की गई। लॉन्च के दिन डायमंड ज्वेलरी पर अतिरिक्त 5% छूट दी गई, वहीं ‘अक्षय हैप्पीनेस कैंपेन’ के तहत डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्जेस में 40% और गोल्ड ज्वेलरी पर 30% की छूट का लाभ ग्राहकों को मिलेगा। साथ ही चुनिंदा खरीद पर 10 ग्राम और 20 ग्राम के सिल्वर कॉइन मुफ्त दिए जा रहे हैं तथा पुराने सोने पर 100% एक्सचेंज वैल्यू की सुविधा भी उपलब्ध है।

ग्राहकों के लिए ICICI बैंक के कार्ड पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट और डबल रेट प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे ग्राहक केवल 25% डाउन पेमेंट देकर गोल्ड रेट लॉक कर सकते हैं।

इस मौके पर कंपनी के सीईओ पराग शाह ने कहा कि नया शोरूम ग्राहकों को प्रीमियम और आरामदायक शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा। वहीं ब्रांड पार्टनर्स सुधीर श्रीवास्तव, उमा श्रीवास्तव, नेहा एवं उन्नति श्रीवास्तव ने इस साझेदारी को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।

किसना ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत इस अवसर पर जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया, जिससे कार्यक्रम को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा गया।

Related Articles

Back to top button