Uttar Pradesh

प्रयागराज: गंगा नदी में स्‍नान के लिए गए युवक की डूबने से हुई मौत

प्रयागराज, प्रयागराज में गंगा नदी में एक युवक गुरुवार की सुबह डूब गया। हादसा मांडा थाना इलाके की है। युवक अपने दोस्‍त के साथ गंगा स्‍नान के लिए गया था। स्‍नान के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। दोस्‍त से मिली जानकारी पर घरवालों ने पुलिस को स‍ूचना देकर वहां पहुंचे। पुलिस गोताखोरों से उसकी तलाश करवा रही है। फिलहाल अभी तक उसका पता नहीं चला है।

पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता था अभिषेक

मेजा क्षेत्र के सोनाई गांव का रहने वाला 21 वर्षीय अभिषेक पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता था। वह होली पर्व के बाद अपने घर आया था। परिवार के लोगों के अनुसार नवरात्र का अभिषेक ने व्रत रखा था। पूजन के बाद विसर्जन करने के लिए वह नरवर चौकठा घाट गया था। गुरुवार की सुबह गंगा स्‍नान के लिए मांडा के नरवर चौकठा घाट पर गया था। अभिषेक के साथ ही उसका दोस्‍त सतीश भी साथ था। दोनों सुबह करीब आठ बजे नरवर चौकठा घाट पर पहुंचे। इसके बाद गंगा नदी में स्‍नान करने लगे। स्‍नान के दौरान अचानक अभिषेक गहरे पानी में चला गया।

मांडा के नरवर चौकठा गंगा घाट पर गंगा नदी में तलाश रहे गोताखोर

गहरे पानी में जब अभिषेक गया तो डूबने लगा। यह देख उसके दोस्‍त मदद के लिए गुहार मचाने लगा। जब तक लोग मदद के लिए उधर जाते, वह गंगा नदी में समा चुका था। सतीश ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो वे रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। इस बीच सूचना पाकर मांडा पुलिस भी घाट पर पहुंची। तत्‍काल गोताखोरों को बुलाया गया। गंगा नदी में गोताखोर अभिषेक की तलाश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। परिवार के लोग बेहाल हैं।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services