बेदी इंटरनेशनल स्कूल में ‘इनोवेटिया 2026’ का भव्य आयोजन

शहर के बेदी इंटरनेशनल स्कूल में ‘इनोवेटिया 2026’ वार्षिक समारोह एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्रों की प्रतिभा, रचनात्मकता और शैक्षणिक उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य मूर्ति उपस्थित रहे, जबकि प्रियंका सरकार, अल्पना जोशी और युहान कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या जस्मीत साहनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, चेयरमैन अमनदीप सिंह बेदी ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और गर्व के माहौल के साथ हुआ। ‘इनोवेटिया 2026’ सभी के लिए प्रेरणादायक और यादगार शाम साबित हुई।




