CORPORATE

583 करोड़ के सरकारी भुगतान से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कायम रखा भरोसा

हरियाणा सरकार ने सिद्धांत आधारित दृष्टिकोण और त्वरित कार्रवाई की सराहना की

मुंबई, फरवरी 2026।
निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक IDFC First Bank ने चंडीगढ़ स्थित अपनी एक शाखा से जुड़े मामले में हरियाणा सरकार के विभागों को 583 करोड़ रुपये (मूल राशि व ब्याज सहित) का 100% भुगतान कर भरोसा कायम रखा है। यह मामला संबंधित विभागों के खातों से कथित तौर पर जाली दस्तावेज़ों और भुगतान निर्देशों के क्लियर होने से जुड़ा है, जिसकी जांच प्राधिकरणों द्वारा की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि शाखा के कुछ कर्मचारियों ने कथित धोखाधड़ी में भूमिका निभाई हो सकती है और बाहरी व्यक्तियों की मिलीभगत की आशंका भी जताई गई है। जांच जारी रहने के बावजूद बैंक ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभागों द्वारा दावा की गई संपूर्ण राशि और ब्याज का भुगतान कर दिया। बैंक ने स्पष्ट किया है कि अंतिम राशि में आगे किसी अतिरिक्त दावे या मिलान के आधार पर बदलाव संभव है।

हरियाणा सरकार के संबंधित विभागों ने बैंक के सिद्धांत आधारित रुख, त्वरित कार्रवाई और पेशेवर आचरण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। बैंक ने आश्वासन दिया है कि वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग करेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

वित्तीय मजबूती पर प्रकाश डालते हुए बैंक ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक उसे फिक्स्ड डिपॉजिट्स के लिए CRISIL से एएए रेटिंग प्राप्त है, जबकि दीर्घकालिक रेटिंग में ICRA, India Ratings और CARE Ratings से एए+ रेटिंग हासिल है। बैंक का कुल ग्राहक व्यवसाय (ऋण और जमा) 5,62,090 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो साल-दर-साल 22.6% वृद्धि को दर्शाता है। ग्रॉस एनपीए 1.69% और नेट एनपीए 0.53% के साथ एसेट क्वालिटी मजबूत बनी हुई है, जबकि कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 16.22% और CASA रेशियो 51.6% दर्ज किया गया है।

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 5.76% रहा, जो स्वस्थ परिचालन स्थिति को दर्शाता है। बैंक ने बताया कि वह प्रोडक्ट्स, टेक्नोलॉजी, शाखा विस्तार, ग्रामीण और कॉर्पोरेट बैंकिंग, कैश मैनेजमेंट, ट्रेड, एनआरआई सेवाओं और क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न यूनिवर्सल बैंकिंग सॉल्यूशंस में निवेश कर रहा है, जिसका लाभ वित्त वर्ष 2027 से अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देने की उम्मीद है।

बैंक का डिजिटल प्लेटफॉर्म आधुनिक टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर पर आधारित है। अंतरराष्ट्रीय रिसर्च फर्म Forrester ने इसके मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म को वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान दिया है। साथ ही गूगल पर 4.9 और आईओएस प्लेटफॉर्म पर 4.8 की उच्च ग्राहक रेटिंग बैंक के डिजिटल प्रदर्शन को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button