SocialUttar Pradesh
जनेश्वर मिश्र पार्क कला महोत्सव

- रेपर्टवा फेस्टिवल के दूसरे दिन गोमतीनगर के जनेश्वर मिश्र पार्क में कला महोत्सव का आगाज दोपहर 3 बजे। शब्द मंच पर अजहर इकबाल शेर-ओ-शायरी करेंगे। 3:30 बजे ईशिता चतुर्वेदी म्यूजिकल स्टोरीटेलिंग करेंगी। शाम 5 बजे माहौल कॉमेडी मंच पर स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव कपूर महफिल में ठहाके लगवाएंगे। शाम 6 बजे फिरोज अब्बास खान निर्देशित हिंद 1957 नाटक का मंचन होगा। रात 8 बजे दक्षिण भारत की ताइकुडम ब्रिज की धमाकेदार परफॉर्मेंस होगी।
- क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन राजकीय पॉलीटेक्निक बीकेटी परिसर में सुबह 10 बजे।
- दिव्यांग महागठबंधन की ओर से मुख्य सेविका, लेखपाल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए राजभवन पर प्रदर्शन सुबह 10 बजे।
- भातखंडे संस्कृति विवि की ओर से भातखंडे संगीत उत्सव का आयोजन कैसरबाग स्थित विश्वविद्यालय परिसर में शाम 5 बजे।
- जीवन सनशाइन स्कूल की ओर से इंटर स्टेट स्कूल प्रतियोगिता वर्धन खंड गोमतीनगर विस्तार में सुबह 9 बजे।
- श्रीराम की प्रत्यंचा नाटक का मंचन ओमेक्स परिसर गोमती नगर विस्तार शाम 6:30 बजे।
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सुबह 9 बजे।
- • संस्कृति विभाग की ओर से प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीत नाटक अकादमी में सुबह 11 बजे।
- पंख पोर्टल कॅरिअर गाइडेंस मेला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरही जियामऊ में सुबह 11:30 बजे।
- महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की ओर से एनईपी महोत्सव विराट खंड गोमती नगर में सुबह 10 बजे।
- लखनऊ साड़ी क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय साड़ी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन एमबी क्लब महात्मा गांधी मार्ग दोपहर 1 बजे।
- राजकीय महिला महाविद्यालय राजाजीपुरम की ओर से भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की शताब्दी जयंती समारोह सुबह 11 बजे।
■ उत्तर रेलवे की ओर से मॉकड्रिल डिविजनल ऑपरेशनल ट्रेनिंग सेफ्टी कैंप मवैया सुबह 11 बजे।
- ऑल इंडिया पयामे इंसानियत की ओर से नदवा के छात्रों का रक्तदान शिविर बलरामपुर अस्पताल में सुबह 9:30 बजे।
सिंधी प्रीमियर क्रिकेट लीग का फाइनल
- मल्टी एक्टिविटी सेंटर में शाम 5:30 बजे। • अखिल भारतीय विद्युत परिषद टेबल टेनिस प्रतियोगिता विजयंत खंड मिनी
स्टेडियम में सुबह 10 बजे। • पंडित राम औतार मिश्रा मेमोरियल सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन चंद्रभानु गुप्त मैदान में दोपहर दो बजे।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601