State NewsUttar Pradesh

सफल ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2026 | यशराज इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी

नए शैक्षणिक सफर की शानदार शुरुआत

यशराज इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा बी.फार्मा एवं डी.फार्मा के सभी बैच के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2026 का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संतोष शुक्ला, डॉ. विजय शुक्ला, डॉ. दुर्गा शंकर दुबे एवं डॉ. ए. पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी संबोधन और महत्वपूर्ण मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और बेहतर भविष्य के लक्ष्य के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अवसरों, जिम्मेदारियों और आगामी शैक्षणिक यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

यशराज इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की ओर से सम्मानित मुख्य अतिथियों, समस्त फैकल्टी सदस्यों एवं सभी विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए हार्दिक आभार।

नई यात्रा, नए सपने, नई सीख और नई संभावनाओं के साथ एक उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत।

Advertisement….

Related Articles

Back to top button