PoliticsUttar Pradesh

प्रियंका गांधी के संसद सदस्यता के शपथ पर लखनऊ में मना जश्न

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के वायनाड से जीतने के पश्चात देश की सक्रिय राजनीति में संसद में पहली बार पहुंचने पर संसद में प्रियंका गांधी के सदस्यता शपथ पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय ‘‘नेहरू भवन’’ लखनऊ में जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी एवं पटाखे भी फोड़े गए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि देश के करोड़ों-करोड़ लोगों की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बहुत पहले से यह मांग थी कि श्रीमती प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आएं, देश के लोग उनमें इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। देश के लोगों के अधिकारों के लिए उनका जो संघर्ष का जुझारूपन है, उनके अधिकारों के लिए लड़ने का तरीका है वह इंदिरा गांधी की याद दिलाता है। आज हम सब कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और निश्चित तौर से श्रीमती प्रियंका गांधी के संसद पहुंचने पर देश की आधी आबादी अर्थात महिलाओं की आवाज और मजबूती से देश की संसद में गूंजेगी , और देश के युवाओं, किसानों, आम आदमी दलितों, पिछड़ों के हितों के सवाल मजबूती से प्रियंका गांधी जी द्वारा तानाशाह भाजपा मोदी सरकार के सामने उठेंगे। प्रियंका गांधी का संसद पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि देश की राजनीति में महिलाओं की ताकत दिन पर दिन बढ़ रही है। जिसका श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है।

        प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी देश के लोगों के लिए संघर्ष करने का दूसरा नाम है। देश के आम आदमी, किसानों, महिलाओं, दलितों पिछड़ों के हितों के लिए लड़ना चाहे वह उम्भा की घटना हो जहां आदिवासी लोगों के लिए प्रियंका गांधी गिरफ्तार हुईं, उनके हक की लड़ाई लड़ी चाहे, लखीमपुर की घटना हो जहां किसानों के ऊपर केंद्रीय मंत्री के बेटे ने गाड़ी चढ़ाकर जान ले ली उन पीड़ितो के लिए प्रियंका गांधी गिरफ्तार हुई, संघर्ष किया, और परिणाम स्वरूपकेंद्रीय मंत्री के बेटे को जेल जाना पड़ा। हाथरस की घटना जहां पर एक बेटी को जलाया गया प्रियंका गांधी ने उनके हक की लड़ाई लड़ी, आजमगढ़ की घटना, ऐसी तमाम घटनाएं यह दिखाती हैं की प्रियंका गांधी की जो कार्य शैली है उससे देश के लोगों का उनके अधिकारों का हित जुड़ा है, अब निश्चित तौर से संसद में लोगों की आवाज और मजबूत होने जा रही है और प्रियंका गांधी का संसद पहुंचना कांग्रेस के पुनरुत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, इससे कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा आएगी और पार्टी की कार्यशैली पर सकारात्मक असर पड़ेगा जिसका फायदा कांग्रेस पार्टी को होगा।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन में पार्टी के नेताओं – कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण लाइव देखने हेतु एल0सी0डी0 का इंतजाम का किया गया था, कार्यकर्ता – नेता बैठकर प्रियंका गांधी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देख रहे थे, इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने वृक्षारोपण भी किया।

शपथ ग्रहण के बाद सभी ने खुशी जाहिर की और एक दूसरे को मिठाई लड्डू खिलाकर गुलाब दिए, कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी की तस्वीर को भी लड्डू खिलाए और प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पटाखे फोड़े।

प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, शहर अध्यक्ष डॉ0 शहजाद आलम, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान, सिद्धिश्री, सुशीला शर्मा, राजेश सिंह काली सेवादल, नितांत सिंह, रुद्रदमन सिंह बबलू, कैप्टन वंशीधर मिश्रा ओवरसीज कांग्रेस, प्रभाकर मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी, रामबरन गौतम, विनोद राय, सलमान कादिर, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय बहादुर, सेवादल अध्यक्ष सोनू पंडित, जीनत परवीन, किरन शर्मा, अजय शर्मा, अयूब सिद्दीकी, वशीउल्लाह खान, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button