SocialUttar Pradesh

World Toilet Day 2024

World Toilet Day 2024 हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया के लोगों को सुरक्षित शौचालयों के महत्व पर ध्यान दिलाना है। यह दिवस टॉयलेट स्वस्थता और स्वच्छता में सुधार को प्रोमोट करता है। इस दिन लोगों को अस्वस्थ्य और असुरक्षित शौच से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाती है। भारत में अभी भी एक बढ़ा हिस्सा खुले में शौच करता है। इस दिन को मनाकर लोगों को साफ-सुथरे शौचालयों का उपयोग करने के महत्व को समझाने का प्रयास किया जाता है।

विश्व शौचालय दिवस का इतिहास क्या है?

विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day in Hindi 2024) की स्थापना 19 नवंबर, 2001 को हुई थी। ऐसा जेक सिम के प्रयासों द्वारा संभव हुआ। दुनियाभर में इसकी सराहना हुई और इसके फलस्वरूप संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में विश्व शौचालय दिवस को एक आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र दिवस घोषित किया था।

विश्व शौचालय दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व शौचालय दिवस हर साल 19 नवंबर को सुरक्षित रूप से प्रबंधित स्वच्छता तक पहुंच की कमी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने के लिए कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day in Hindi) 19 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाने वाला आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने के लिए कार्रवाई को प्रेरित करना है।

Related Articles

Back to top button