Entertainment

52 साल की उम्र में भी इस एक्ट्रेस ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज,मोनोकनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। भाग्यश्री 52 साल की हो चुकी हैं लेकिन वह आज भी अपने ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब भाग्यश्री अपना हॉट और बोल्ड अंदाज दिखाने को लेकर सुर्खियों में हैं।

भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ साल 1989 में फिल्म मैंने प्यार किया से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। भाग्यश्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उनकी यह तस्वीर स्विमिंग पूल में एन्जॉय करते समय की है। इस तस्वीर में भाग्यश्री ने मोनोकनी पहनी हुई है, जिसमें उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

तस्वीर में भाग्यश्री ने ब्लूक कलर की मोनोकनी पहनी हुई है और पूल में हंसते हुए वह पोज दे रही हैं। तस्वीर में उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए भाग्यश्री ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “मई किनडा! मैं ट्रू पाइसन हूं, आई लव वाटर। फिर चाहे वह समंदर, बीच, नदी, पूल कहीं का भी हो। फिर चाहे वह लहरों की आवाज हो या छींटे। उसका साउंड, फील और विसुअल्स मुझे एक्साइट करते हैं। इनसे मेरा दिल खुश होता है और बॉडी को फिर से जिंदा कर मेरे दिमाग को भी शांत रखते हैं।

सोशल मीडिया पर भाग्यश्री की मोनोकनी में यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भाग्यश्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द साउथ सिनेमा की फिल्म राधे श्याम में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

भाग्यश्री आखिरी बार फिल्म थलाइवी में नजर आई थीं। यह फिल्म साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायोपिक है। इस फिल्म में जे जयललिता का रोल अभिनेत्री कंगना रनोट ने अदा किया है। वहीं दूसरी ओर भाग्यश्री ने फिल्म थलाइवी जे जयललिता की मां का रोल किया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।  

Related Articles

Back to top button
Event Services