इतनी छोटी स्कर्ट पहन एयरपोर्ट पहुंचीं उर्वशी रौतेला ,फैंस को इस अंदाज में किया वेलेंटाइन डे विश
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक्टिंग के अलावा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होती रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्वशी रौतेला ने अपना हॉट और बोल्ड अंदाज दिखाया है। साथ ही अपने फैंस को पहले से वेलेंटाइन डे विश किया है।
उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उर्वशी रौतेला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
उनका यह वीडियो एयरपोर्ट का है। वीडियो में उर्वशी रौतेला रेड कलर के टॉप और मिनी स्कर्ट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने सन ग्लासेस भी लगाए हुए हैं और ब्लैक बूट्स भी पहने हुए हैं। मिनी स्कर्ट में उर्वशी रौतेला का हॉट और बोल्ड अंदाज साफ देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने फैंस को वेलेंटाइन डे विश किया है।
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आई लव टू लव यू ,️ तुम लोग मेरे दिल को खुश करते हो। वेलेंटाइन डे की एडवांस में बधाई।’ सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले भी उर्वशी रौतेला अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में थीं।
उन्होंने हाल ही में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जिसमें उर्वशी रौतेला ने ब्लैक कलर की नेटेड शर्ट पहनी हुई है। यह शर्ट इतनी ट्रांसपेरेंट है कि इसके अंदर उर्वशी का ब्रालेट साफ नजर आ रहा है। वहीं इस शर्ट के आगे एक व्हाइट रंग का कपड़ा लगा हुआ है। इस शर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक कलर की पैंट पहनी हुई है। इस दौरान उर्वशी पेंटिंग करती दिख रही हैं। उर्वशी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे थे।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।