Health

यूपी में 24 घंटे में मिले कोरोना के 114 केस:प्रदेश में 1331 संक्रमित, लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 114 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 284 मरीज रिकवर हुए हैं। लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर में अभी भी सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। अकेले इन 2 जिलों में 395 से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

कहां मिले कितने संक्रमित

24 घंटे में लखनऊ में पॉजिटिव केस 12 (एक्टिव केस – 282) हैं। वही गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में 14 पॉजिटिव मरीज (एक्टिव केस – 113) और गाजियाबाद में 12 (एक्टिव केस 69) मिले हैं। इसके अलावा मेरठ में 9 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 65), गोरखपुर में 5 (एक्टिव केस – 34), वाराणसी में 3 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 35) मिले हैं। कानपुर नगर में 0 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 15), प्रयागराज में 1 (एक्टिव केस – 10) और लखीमपुर खीरी में 1 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 48), आगरा में 3 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 21) सामने आए हैं।

लखनऊ में यहां मिले संक्रमित

लखनऊ में 24 घंटे में 12 कोविड मरीज मिले। इनमें चिनहट के 4, आलमबाग के 3, रेडक्रास के 3 मरीज हैं। वही 44 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। लखनऊ में फिलहाल 278 कोविड केस है।

कहां हुई कितनी जांच

शनिवार को 24 घंटे में कुल 39 हजार 576 सैंपल की जांच हुई हैं। इस दौरान मेडिकल कॉलेजों में 9961 जांच और जिला अस्पताल में 10 हजार 231 जांच की गईं। वही निजी लैब में 398 सैंपल की जांच हुई।

लखनऊ में 922 सैंपल की जांच की गई। वहीं आगरा में 1317, गौतमबुद्ध नगर में 393, गाजियाबाद में 2367, मेरठ में 700, प्रयागराज में 832, रायबरेली में 267, सहारनपुर में 746 सैंपल की जांच की गई।

Related Articles

Back to top button
Event Services