Entertainment

स्पेन की सड़कों पर हाथ में बोतल लिए घूमती दिखीं प्रियंका चोपड़ा,खूब वायरल हो रही तस्वीरें 

बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंच चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पेन में अपना वैकेशन इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया गुलजार कर रखा है। हाल ही पीसी ने अपनी एक हटके फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा में आ गई है। इस फोटो में प्रियंका स्पेन की सड़कों पर रात में बोलत लिए घूमती नजर आईं। एक्ट्रेस को इस तरह सुनसान सड़क पर घूमते देश फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्पेन की फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वो ब्लू आउटफिट में नजर आ रहीं हैं। नो नेकअप लुक के साथ पीसी ने शर्ट्स पहने हुए हैं। फोटो में प्रियंका हाथ में बोतल लिए हुए दीवार से टिकी हुई पोज दे रही हैं। उनके पीछे दीवार पर बनी ग्रफीटी दिख रही है। हालांकि पीछे सड़क पर एकदम सन्नाटा है, कोई दिखाई नहीं दे रहा। यहां देखें ये वायरल फोटो-

इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिए कैप्शन में लिखा- ‘अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं… आप पीछे गिर जाएंगे #musings’। प्रियंका के फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। फैंस के साथ-साथ कमेंट बॉक्स में कई सेलेब्रिटीज भी प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो उनके संग वैकेशन इंजॉय करती नजर आ रही थीं। इस वैकेशन पर प्रियंका के संग उनके दोस्त भी गए हैं। 

वहीं सोशल मीडिया पर उनकी यलो बिकिनी फोटो काफी वायरल हुई। बिकिनी पहनकर उन्होंने न सिर्फ समुद्र में डाइविंग का मजा लिया, बल्कि जेट स्की राइडिंग का भी लुत्फ उठाया। अपने काम के बीच से छुट्टी लेकर प्रियंका अपनी मां और दोस्तों के साथ वालेंसिया स्पेन चली गई हैं। यहां उन्होंने जमकर मस्ती की।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services