EntertainmentUttar Pradesh

ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

पीलीभीत : ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल टनकपुर ब्रांच में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा डॉ आस्था अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना से हुआ।

उनके स्वागत में बच्चों ने स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया।
कक्षा पी.एन.सी के नन्हे- मुन्ने बच्चों ने पापा मेरे पापा गीत पर नृत्य करके को आनंद विभोर कर दिया।
डांस पे चांस नृत्य पर तो सभी झूम उठे। कक्षा के. जी. के नन्हे -मुन्ने बच्चों ने डांस के दीवाने नृत्य पर सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
साउथ इंडियन डांस ने पूरे दक्षिण भारत का ही समां बांध दिया।
बही पहाड़ी डांस पर बच्चों ने अपनी कलाकारी का अद्भुत नमूना पेश किया जिसे देखकर सभी दर्शकों ने ताली बजा कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। राजस्थानी डांस में बच्चों ने रंग बिरंगी वेशभूषा में राजस्थान की परंपरा संस्कृति के दर्शन करा दिए।
मां देवी डांस में बच्चों ने नौ देवियों के साक्षात दर्शन करा दिए।
भांगड़ा डांस में बच्चों ने पंजाब की संस्कृति परंपरा और वेशभूषा का सुंदर दृश्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
जहां कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ वहीं कार्यक्रम का समापन रामायण कथा से किया गया।
कुछ ही मिनट में बच्चों ने संपूर्ण रामायण प्रस्तुत कर सतयुग के दर्शन करा दिए। जिसमें कैकई वरदान, प्रभु श्री राम का वनवास, सीता का हरण, सूर्पनखा की नाक काटना प्रभुराम का राज तिलक शामिल थे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बच्चों की प्रगति को बताया।


डॉक्टर अर्चना द्विवेदी ए.डी.एम. सहारनपुर, डाक्टर आलोक कुमार सी.एम.ओ. पीलीभीत, वीरेंद्र सिंह ए.आर.टी.ओ. डॉक्टर प्रांजल, डॉ नेहा, आदित्य पांडे, डॉ रश्मि चौधरी, डॉक्टर गोखले, डॉ के. एन. तिवारी, डॉक्टर एस. के. मित्रा, एडवोकेट राहुल, एडवोकेट गौरव, एडवोकेट नेहा, देवेश बंसल, ईश बंसल, डॉ अनुरिता, जाय मैनी, डॉ मनोज गुप्ता, पदमा चंद्रा प्रिंसी, चारु, शिल्पा, संजीव अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, सरवन अग्रवाल, शालिनी गुप्ता, अश्विनी अरोड़ा, गोविंदा कपूर ,अमित शेखर, संजीव कुमार अल्लू ,दीपाली पुरी, संदीप पुरी, नवीन आहूजा, अजीत बिंद्रा, रितु बिंद्रा ,तारी सिंह, करण ढिल्लन ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव में पधार कर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया और नन्हें -मुन्ने बच्चों को जोश, उमंग और उत्साह से भर दिया।
विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी लगन, मेहनत और कलाकारी की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button
Event Services