National

मध्य प्रदेश में नर्मदा घाटी परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग अचानक हुई ध्वस्त,9 मजदूर दबे,5 को बचाया गया

टनल हादसे के दौरान मलबे से सुरक्षित निकाले गए मजदूरों की पहचान भी कलेक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। इसमें मजदूर दीपक, नर्मदा व मुन्नीदास पडकुर गांव, जिला सिंगरौली के रहने वाले हैं। वहीं इंद्रमणी कोल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बड़कुर थाना चितरंगी जिला सिंगरौली, विजय कोल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बड़कुर थाना चितरंगी जिला सिंगरौली को एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल बाहर निकाला। शेष मजदूरों को भी सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, ‘कटनी जिले के स्लीमनाबाद में नहर के निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों के दबने के समाचार से दु:ख हुआ। यह राहत की बात है कि 9 में से 3 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।’ 

कटनी जिले के स्लीमनाबाद में नहर के निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों के दबने के समाचार से दु:ख हुआ।

यह राहत की बात है कि 9 में से 3 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

कटनी के कलेक्टर प्रियांक एम (Priyank M) ने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी।  मध्य प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (Home) राजेश राजोरा (Rajesh Rajora) ने राज्य सचिवालय से जारी राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्रेट्र को बताया कि सभी मजदूर जीवित हैं और SDERF की टीम उन्हें मलबे से निकालने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर से बात की और हादसे की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जख्मी मजदूरों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया।

कलेक्टर प्रियांक ने बताया, ‘टनल हदसे में फंसे मजदूरों को सकुशल निकालने में जुटी एसडीईआरएफ की टीम ने वहां मौजूद मजदूरों से उनकी जानकारी ली। घटनास्थल पर विधायक प्रणय पांडे, कलेक्टर प्रियांक एम, डीआईजी राजाराम सिंह और एसपी सुनील जैन भी मौजूद रहे।’ नई दुनिया के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े सात सात से आठ बजे के बीच स्लीमनाबाद के पास जब यह मजदूर काम कर रहे थे, तभी मिट्टी बगल से धंसकने लगी और मजदूर उसके नीचे दब गए।

Related Articles

Back to top button
Event Services