Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने वाराणसी के सेवापुरी,…. उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर के बिल्हौर,……. उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा आगरा के बाह विधासभा सम्मेलनों को किया सम्बोधित

लखनऊ 14 जुलाई 2020, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि मजबूत बूथ संरचना ही चुनावी विजय का आधार है। इसलिए हम सभी को बूथ समितियों का सत्यापन भौतिक आधार पर करके हर बूथ पर भाजपा का अभेद्य दुर्ग तैयार करना है। आप सभी ने परिश्रम की पराकष्ठा पार करके पूर्व में भी बूथ समितियों के गठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जोडकर केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। श्री सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में स्नातक चुनाव तथा जिला पंचायत चुनाव के लिए हम सभी को अभी से जुटना है। जिसके लिए योजनाबद्ध तैयारी के द्वारा हमें विजय संकल्प के साथ काम करना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने यह बात वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए कही।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए साहसी निर्णय तथा गांव, गरीब, किसान, महिला, शोषित, वंचित, वर्ग की खुशहाली के लिए किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की लम्बी फेहरिस्त है। इसके साथ ही योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्य है। पार्टी के कार्यकर्ताओ की सौम्यता, सदाचार, विनम्रता, अनुशासन व जनता से सतत् सम्पर्क व संवाद पार्टी की पूंजी है। वहीं विपक्ष की झोली उपलब्धियों, योजनाओं, कार्यक्रम व विचारों के नाम पर खाली है।
भारतीय जनता पार्टी का विधानसभावार सम्मेलनों के माध्यम से बूथ, सेक्टर, मण्डल, जिला, क्षेत्र व प्रदेश से वर्चुअल संवाद का क्रम अनवरत चल रहा है। आज पार्टी के 36 विधानसभाओं में डिजिटल प्लेटफार्म पर संवाद के दौरान केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व ऐतिहासिक निर्णयों के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। कोरोना महामारी के चलते संगठन द्वारा किए गए सेवा कार्यो की जानकारी के साथ ही बूथ समितियों के सत्यापन की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं व पदाधिकरियों को सौंपी गई। आगामी 31 जुलाई तक बूथ समितियों के सत्यापन के लक्ष्य के साथ पार्टी का संवाद व सम्पर्क जारी है।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि इस महामारी के समय में देश के संकल्प को और मजबूत करने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 20 लाख करोड़ रुपए के आत्मनिर्भर भारत पैकेज एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की ऐतिहासिक घोषणा की। भावी भारत के संकल्पों को लेकर इस दृष्टि से 21वीं सदी को हिंदुस्तान की सदी बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस पैकेज से विविध आयामों को नई गति मिल रही है। भारत की आत्मनिर्भरता में न केवल देश बल्कि पूरे संसार के सुख, सहयोग और सहयोग की चिंता होती है। इस योजना तथा अभियान का उद्देश्य 130 करोड़ देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि देश का हर नागरिक संकट की इस घड़ी में कदम से कदम मिलाकर चल सके और इन चुनौतियों को अवसर में बदलने में सफलता प्राप्त कर सकता। वर्तमान में आत्मनिर्भर भारत का परिणाम जमीनी स्तर सभी लाभार्थियों की आँखों में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई पड़ता है। उत्तर प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश के 31 जिलों में चलने वाले इस अभियान से 1 करोड़ 25 लाख श्रमिकों/कामगारों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।
हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी इन परिस्थतियों में देश की सीमाओं को भी सुरक्षित रखने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। अभी कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने स्वयं लद्दाख जा कर हमारे जवानों का मनोबल बढ़ाया था और देश के दुश्मनों को एक मजबूत सन्देश दिया। मोदी सरकार में देश का इंच-इंच सुरक्षित है। न कोई हमारी सीमा में घुसा था, न किसी पोस्ट पर कब्जा हुआ था। स्वतंत्र भारत के इतिहास में भारत की सेना ने पहली बार इतना माकूल जवाब चीन को दिया कि उनकी सेना अपने ही क्षेत्र में पीछे हटने के लिए मजबूर हो गई। ऐसे समय में मात्र राजनीति करने के उद्देश्य के साथ विपक्ष द्वारा बेबुनियादी मुद्दों को उठाया गया। सीमा पर तैनात हमारे सुरक्षाबलों पर सवाल उठाए गए। जो कि देश के राजनीतिक इतिहास में एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण रहा।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर के बिल्हौर विधानसभा सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा उठाये गये महत्वपूर्ण व क्रान्तिकारी कदमों से भारत की साख व सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अलगाववादी शक्तियों को मुहतोड़ जवाब दिया गया है। स्पष्ट नीति, सटीक निर्णय लेकर प्रधानमंत्री जी ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत हर समस्या से लड़ने में पुरी तरह से सक्षम है। मोदी सरकार ने जनहित व लोकहित में उन फैसलों को अमलीजामा पहनाया है जो देश की एकता-अखण्डता को मजबूत करने वाले, सामाजिक व आर्थिक न्याय दिलाने के साथ-साथ हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता को पूर्णता प्रदान करने वाले हैं।
श्री मौर्य ने कहा कि स्वदेशी, स्वावलम्बन व आत्मनिर्भर भारत बनाये जाने के मोदी जी के नारे को बुलन्द करते हुये कार्यकर्ता देश को नई उचांइयों पर ले जाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रथम पांच साल गरीबों और युवाओं को खासतौर से समर्पित रहे हैं। दूसरे कार्यकाॅल का 01 वर्ष कड़ें व बडे फैसलों के रूप में जाना जायेगा। उन्होने कहा कि कोरोना संकटकाॅल में जहां इस महामारी से लड़ने के समय से सही निर्णय लिये गये, वहीं इस बात की भी पूरी व्यवस्था की गयी कि देश में कोई भूखा न रहे। कोरोना संकटकाल में सरकार और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किये हैं और सेवा ही संगठन है, के नारे को सार्थक बनाया है।
श्री मौर्य ने कहा कि जिस तरह से लाॅकडाउन के दौरान निर्धारित प्रोेटोकाॅल का पालन करने व कराने में कार्यकताओं ने योगदान दिया है, उसी तरह वर्तमान समय में भी निर्धारित प्रोटोकाॅल का पालन कराने में कार्यकर्ता कोई कोर कसर बाकी न रखें। चीन के मसले पर चर्चा करते हुये उन्होने कार्यकर्ताओं में नयी उर्जा व नये उत्साह का संचार किया उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी नियत अच्छी है इसलिये हमें मंजिल भी आसानी से मिल जाती है। सेवा और संगठन की दृष्टि से देश को आगे बढ़ाने का लक्ष्य लेकर हम सत्ता में आये हैं, हमारा लक्ष्य सत्ता सुख नहीं, लोगों की सेवा करने का है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बूथों, सेक्टरों, मण्डलों में और अधिक मजबूती के साथ काम करना है और 100 में 60 हमारा है बाकी में बटवारा है, के नारे को सफल और सार्थक बनाना है।
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने आगरा के बाह विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा कोरोना संकट से निपटने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड़ रूपये के पैकेज की घोषणा की है। प्रधानमंत्री जी ने इसके साथ ही ’’वोकल फाॅर लोकल’’ की बात की है, जिससे भारत आत्मनिर्भर बन सकेगा।  गरीब कल्याण योजना के द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना को लागू किया गया। उत्तर प्रदेश को रेडिमेड गारमेंट का हब बनाकर लगभग 1.25 करोड़ लोगों को रोजगार देने की योजना बनायी गयी, जिसका शुभारम्भ मा0 प्रधानमंत्री जी ने किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने त्वरित निर्णय व प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कई हजार लोगों को बसों के द्वारा उनके घरों तक सुरक्षित भेजा। कोटा और प्रयागराज में फँसे बच्चों को सकुशल उनके घरों तक पहुँचाने का काम किया गया।  इसके अतिरिक्त 33 लाख लोगों को भी भरण-पोषण भत्ते के रूप में एक-एक हजार रूपये व खाद्यान्न दिया गया।  दूसरे राज्यों से आये 35 लाख प्रवासी मजदूरों को भी एक-एक हजार रूपये व राशन किट उपलब्ध करायी गयी। उत्तर प्रदेश की हाॅटस्पाट योजना व अन्य रणनीति पूरे देश में रोल माॅडल बनीं।
पार्टी ने आज 36 विधानसभाओं में वर्चुअल सम्मेलन करके बूथ, सेक्टर, मण्डल, जिला, क्षेत्र व प्रदेश के पदाधिकारियों से संवाद किया। केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सोनभद्र के रार्वटसगंज व संजीव बालियान ने शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित किया। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा कुशीनगर, श्रीकान्त शर्मा मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा, स्वामी प्रसाद मौर्य देवरिया के भाटपार रानी, अनिल राजभर गोण्डा के तरबगंज, नंदगोपाल गुप्ता नंदी आजमगढ़ के मेंहनगर, डा. नीलकंठ तिवारी फतेहपुर के हुसैनगंज, राम नरेश अग्निहोत्री आजमगढ के लालगंज, अतुल गर्ग फर्रूखाबाद, संदीप सिंह उन्नाव के भगवंतनगर, बलदेव सिंह ओलख बहराइच, महेश गुप्ता ने गोरखपुर के पिपराईच में विधानसभा सम्मेलनों में संवाद किया।
जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने बलिया सदर, लक्ष्मण आचार्य बाराबंकी के दरियाबाद, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मछलीशहर के जाफराबाद, सलिल विश्नोई प्रयागराज के हण्डिया, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह गाजियाबाद के मुरादनगर, कामेश्वर सिंह सीतापुर के विसंवा, अमरपाल मौर्य रामपुर के मिलक, शंकर गिरि रायबरेली के सरेनी, देवेन्द्र सिह चैधरी ने अलीगढ के इग्लास विधानसभा सम्मेलन में संगठन के सूत्र को लेकर चर्चा कीे। जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कौशाम्बी के चायल में विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित किया तथा सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने मथुरा के बल्देव, शिव प्रताप शुक्ला बदायूं, विनोद सोनकर बिजनौर के नजीबाबाद, राजवीर सिंह हरदोई के साण्डी, कौशल किशोर लखीमपुर के धौरहरा, अशोक बाजपेयी कानपुर देहात के सिकन्दरा, नीरज शेखर मैनपुरी जिले के करहल, पंकज चैधरी बस्ती के महादेवा व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव गाजीपुर के जहूराबाद, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी ने सुलतानपुर के कादीपुर विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button
Event Services