Entertainment

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों पर पहली बार मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बक्रेअप की खबरों ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया को हिला दिया था। हालांकि, बाद में शाम को, अर्जुन कपूर ने अरोड़ा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, और उन्होंने अफवाहों का खंडन किया। अब मलाइका ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है, उन्होंने खुद से छोटे लड़के को डेट करने को लेकर अपनी राय रखी।

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा, “नहीं, लेकिन सीरियसली। अपने उम्र के 40वें दशक में प्यार मिलना एक सामान्य सी बात है। अपनी उम्र के 30वें दशक में नए सपनों की खोजना और उन्हें पाना भी नॉर्मल है। अपने आप को और अपने उद्देश्य को अपनी उम्र के 50वें दशक में भी खोजने को सामान्य तरीके से लें।’ मालाइका ने आगे कहा,’ जिंदगी 20टीज में जाकर खत्म नहीं हो जाती, ऐसा सोचना बंद करें। लाइफ इसके आगे भी चलती रहती है।

मलाइका की इस स्टोरी को उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की है। इस तरह दोनों ने मिलकर उन्हें करारा जवाब दिया जो उनकी उम्र के अंतर को लेकर सवाल उठाते हैं।

अर्जुन कपूर ने इससे पहले ब्रेकअप की खबरों के बाद अपनी और मलाइका की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। उन्होंने अफवाहें उड़ाने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया। इसके कैप्शन में लिखा, ‘ शेडी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। अपना ख्याल रखें। आप सभी को प्यार’। इस पोस्ट पर काफी बी-टाउन सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन दिया।

मलाइका अरोड़ा ने खुद अपनी तस्वीर के पर एक हार्ट इमोजी डाला। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ से अर्जुन की को-एक्टर, तारा सुतारिया ने लिखा, ‘हां’! तुम लोग’ रेड हार्ट के साथ और हग करता हुआ इमोजी पोस्ट किया। बता दें खबरें तो ये भी थीं कि ये जोड़ा इस साल शादी करने वाला है, हालांकि इससे लेकर अभी तक कुछ भी साफ नहीं है। 

Related Articles

Back to top button
Event Services