Government

पंचायत चुनाव पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया …

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत) द्वारा आयोजित कुशवाहा जागरूकता वर्चुअल महासम्मेलन सह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर संवाद कार्यक्रम संपन्न।
दिल्ली: अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत) द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुशवाहा जागरूकता वर्चुअल महासम्मेलन सह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर संवाद  कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री  माननीय सम्राट चौधरी* ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में संबोधित करते हुए कहा कि  राजनीति के  मुख्य धारा में आने के लिये  अधिक से अधिक  नौजवानों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य ,पंच, सरपंच, मुखिया, पंचायत सिमिति,जिला परिसद सदस्य,पदों पर जीत कर आगे आना होगा जो साथी  चुनाव लड़ना चाहते है अभी से ही चुनाव की तैयारी में लग जाये।राजनीति तौर पर खड़ा होने के लिये प्रतिनिधित्व करना पड़ेगा ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने कहा कि आबादी के अनुकूल भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को गोलबंद करने की जरूरत है। साथ ही कहा कि संगठन त्रिस्तरीय चुनाव लड़ने वाले युवाओं को  हरसंभव मदद करेगी। *कार्यक्रम का  संचालन करते हुए  राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कुशवाहा ने कहा की किसी भी समाज का विकास तभी हो सकता है जब उसके पास संगठन की ताकत होगी*। प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि संगठन का विस्तार कर समाज को एकजुट करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शंकर कुशवाहा ने कहा किसंगठन से संघर्ष तथा संघर्ष से बड़ी से बड़ी उपलब्धि प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  मुकेश शेखर कुशवाहा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मिथलेश कुशवाहा ,राष्ट्रीय सलाहकार मुकेश कुशवाहा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद कुशवाहा, अहमदाबाद जिला अध्यक्ष नीलम कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, महेंद्र कुशवाहा,सुनीता कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा,राज्य कार्य करणी सदस्य मुकेश वर्मा,प्रदेश सचिव अर्जुन कुशवाहा,सुमनलता कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता क्रांति कुमारी,प्रभात रंजन कुशवाहा,सूर्यमणि सिंह, जिला अध्यक्ष सहरसा बिपिन कुशवाहा ,अरवल जिला अध्यक्ष कुणाल कुशवाहा,बेतिया जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाहा,लखीसराय जिला अध्यक्ष कपिल महतो,पटना जिला अध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा,राजीव रंजन कुशवाहा, मसुधन महतो ,लक्ष्मण महतो, प्रशांत कुशवाहा,नरसिंह प्रसाद वर्मा,मणिकांत कुशवाहा, डब्लू कुशवाहा,समेत संगठन के गुजरात,महाराष्ट्र, बिहार,मध्यप्रदेश, दिल्ली,वेस्ट बंगाल,छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों  के हजारों पदाधिकारी लाइव  जुड़ कर कार्यक्रम को सफल बनाए।

ReplyForward

Related Articles

Back to top button
Event Services